शिक्षक पर झूठे आरोप लगाने पर शिक्षिका निलंबित

primarymaster.in


 शिक्षक पर झूठे आरोप लगाने पर शिक्षिका निलंबित

अयोध्या। रुदौली ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय, करीमपुर में शिक्षक पर लगाए गए गंभीर आरोपों के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले की जांच में शिकायत सही नहीं मिलने पर बीएसए लालचंद्र ने सहायक अध्यापिका कोमल को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।

करीब 10 दिन पहले शिक्षिका ने विद्यालय के सहायक अध्यापक श्रीप्रकाश पाठक पर छात्रा से दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामला सामने आने के बाद बीएसए ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की।

समिति ने छात्राओं, विद्यालय स्टाफ और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ के बाद अपनी रिपोर्ट वीएसए को सौंपी। रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि शिकायत तथ्यों से मेल नहीं खाती है। निलंबन अवधि में उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र पूरा से संबद्ध किया गया है।

विभागीय जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी पूरा रयाजुद्दीन को जांच अधिकारी बनाया गया है, जिन्हें 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

यह था पूरा मामला: सहायक अध्यापिका के कहने पर विद्यालय की एक छात्रा ने सहायक अध्यापक पर व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजने, अभद्र व्यवहार करने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

शिक्षक पर झूठे आरोप लगाने पर शिक्षिका निलंबित

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium MyThemeShop Interactive WordPress Theme MyThemeShop Lawyer WordPress Theme MyThemeShop Lifestyle WordPress Theme MyThemeShop Magazine WordPress Theme MyThemeShop Magnus WordPress Theme MyThemeShop MagXP WordPress Theme MyThemeShop Metro WordPress Theme MyThemeShop Minimalia WordPress Theme MyThemeShop Minimalist WordPress Theme MyThemeShop MoneyFlow WordPress Theme