शिक्षकों को मिलेगी झंडा फहराने व उतारने की ट्रेनिंग

primarymaster.in


 शिक्षकों को मिलेगी झंडा फहराने व उतारने की ट्रेनिंग

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता शिक्षकों को झंडा फहराने व उतारने की ट्रेनिंग मिलेगी। इसके लिए कुशल अनुभवी बीआरपी, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की हर प्रखंड के लिए टीम बनाई जाएगी। डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने शुक्रवार को इसे लेकर निर्देश जारी किया।डीईओ ने कहा कि गणतंत्र दिवस/स्वतंत्रता दिवस पर प्राय: कहीं न कहीं से झंडा संहिता के उल्लंघन की खबरें आती रहती हैं। यह अत्यंत ही खेद का विषय है। जांच के क्रम में पाया जाता है कि सही जानकारी के अभाव में झंडा बांधने, फहराने, उतारने के दौरान न चाहते हुए भी गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में बीईओ अपने प्रखंड के सभी विद्यालयों में झंडा बांधने, फहराने, उतारने के कुशल अनुभवी बीआरपी, प्रधानाध्यापक, शिक्षकों की 5-7 सदस्यीय टीम बनाकर क्षेत्राधीन सभी कोटि के सरकारी, निजी विद्यालय के प्रधानों की एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कराएंगे।

साथ ही कुशल स्तर पर 2-4 अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं की एक टीम तैयार रखी जाएगी तथा उनका नाम, मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया जाए। ताकि, किसी विद्यालय प्रधान को यदि झंडोत्तोलन के दिवस पर झंडा बांधने, फहराने में विशेष तकनीकी कठिनाई उत्पन्न होने पर उनसे संपर्क कर सहायता ली जा सके। 15 अगस्त 2026 को झंडात्तोलन के दिन के लिए सभी प्रधानाध्यापक को निर्देश किया जाए कि सावधानी बरतते हुए झंडात्तोलन कार्य संपादित करें तथा झंडा को सलामी देते समय यह निश्चित रूप से अवलोकित कर लें कि झंडा सही-सही फहराया गया है। सलामी के क्रम में अगर कोई त्रुटि पाई जाती है तो तुरंत उसे दूर करें। 12 अगस्त तक इस पर रिपोर्ट मांगी गई है।

शिक्षकों को मिलेगी झंडा फहराने व उतारने की ट्रेनिंग

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Avila – Electronic WooCommerce Elementor Template Kit Avimart – Multi-Vendor Marketplace WordPress Theme Avontur – Modern Tour & Travel Elementor Template Kit Avviare Start Up Business Elementor Template Kit Avvocato – Law Firm WordPress Theme Awake – Creative Portfolio WordPress Theme aWeather Forecast Awebani – Restaurant WordPress Theme Aweber Connect Jetpack CRX Addon Awesome Gallery - Instagram, Flickr, Facebook galleries on your site