शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद बड़ा ऐलान… शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर कही बड़ी बात
पटना, कासं। प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सुमन और जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने विकास भवन में शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी से मुलाकात की।
उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। शशि रंजन सुमन ने बिहार स्थानांतरण नियमावली-2026 के तहत मानक संचालन प्रक्रिया में अधिशेष शिक्षकों के पदस्थापन, प्रधान शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण में विषय की अनिवार्यता समाप्त करने और स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति देकर अधिशेषता दूर करने का सुझाव दिया। स्थानीय निकाय के शिक्षकों की प्रोन्नति, ऐच्छिक स्थानांतरण, ग्रेच्युटी, विशिष्ट शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ की भी मांग की। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक होगा। विकल्प नहीं मिलने पर अधिशेष शिक्षक नहीं हटाए जाऐंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





