छेड़छाड़ से आहत सातवीं की छात्रा ने की खुदकुशी

primarymaster.in


 छेड़छाड़ से आहत सातवीं की छात्रा ने की खुदकुशी

सलोन, । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सातवीं की छात्रा ने छेड़छाड़ से आहत होकर घर में फांसी लगा ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का कहना है कि छेड़छाड़ होने के तुरंत बाद चौकी पर पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से बेटी ने आहत होकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की आत्महत्या के बाद जागी पुलिस ने आनन-फानन मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।

पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी 16 साल की बेटी एक निजी विद्यालय में सातवीं की छात्रा है। मंगलवार को स्कूल में अवकाश होने के चलते वह घर पर थी। दोपहर में शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे रिश्तेदार के बेटे ने उसे दबोच लिया। आरोपी पीड़िता का मुंह दबाकर खींचते हुए उसे सुनसान जगह ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद छात्रा बदहवास स्थिति में अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। बेटी की बात सुनकर मां-बाप के होश उड़ गए। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह तुरंत बेटी को लेकर करहिया बाजार पुलिस चौकी पहुंचा, जहां पुलिस को लिखित शिकायत दी, लेकिन दोपहर से देर शाम तक पुलिस ने मामले को दबाए रखा। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद सामाजिक बदनामी के डर और पुलिस की हीलाहवाली से आहत छात्रा ने शाम करीब साढ़े सात बजे अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजन जब किशोरी को खाना खाने के लिए बुलाने गए तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। बेटी को फांसी पर लटकता देख पिता गश खाकर वहीं गिर पड़ा और परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी व्याप्त है।

इस बारे में कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार राय का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छेड़छाड़ से आहत सातवीं की छात्रा ने की खुदकुशी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium YITH WooCommerce Recover Abandoned Cart Premium YITH WooCommerce Request a Quote Premium YITH WooCommerce Review for Discounts Premium YITH WooCommerce Review Reminder Premium YITH WooCommerce Role Based Prices Premium YITH WooCommerce Save for Later Premium YITH WooCommerce Sequential Order Number Premium YITH WooCommerce Share for Discounts Premium YITH WooCommerce SMS Notifications Premium YITH WooCommerce Social Login Premium