परिषदीय विद्यालय में चलेगी स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब

primarymaster.in


 परिषदीय विद्यालय में चलेगी स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब

, लखनऊ : परिषदीय विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने की कसरत शुरू हो गई है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे, जो शिक्षकों को तकनीक आधारित शिक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक कक्षा शिक्षण में डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने इस संबंध में सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विकासखंड में बनाए गए मास्टर ट्रेनर अपने-अपने यहां शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक प्रशिक्षण बैच में अधिकतम 50 प्रतिभागी शामिल होंगे। शिक्षकों को स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, इंटरैक्टिव डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, ई-कंटेंट और अन्य डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तकनीक आधारित कक्षा-शिक्षण, डिजिटल प्रस्तुतीकरण, विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने तथा विषयों को अधिक रोचक और प्रभावी ढंग से पढ़ाने की तकनीकों की भी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी का प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट कराया जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा प्रशिक्षण का ऑनलाइन पर्यवेक्षण किया जाएगा। सभी जिलों को 30 अगस्त तक ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कराने को कहा गया है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने के साथ सभी शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण में दक्ष बनाना है।

शिक्षकों के प्रशिक्षण को 30 अगस्त तक चलेगा चरणबद्ध अभियान

परिषदीय विद्यालय में चलेगी स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Graph Paper Press Sell Media Manual Purchases Graph Paper Press Sell Media Model Release Graph Paper Press Sell Media Reprints Graph Paper Press Sell Media S3 Graph Paper Press Sell Media Stripe Graph Paper Press Sell Media Watermark Graphina – Forminator (Add-on) Graphina Pro - Elementor Dynamic Charts, Graphs, & Datatables Graptor – Technology & IT Solutions WordPress Theme Grasp – Creative Portfolio & Agency Elementor Template Kit