राज्य अध्यापक पुरस्कार की पहले ही बनी फाइल, दिखावे का साक्षात्कार

primarymaster.in


 राज्य अध्यापक पुरस्कार की पहले ही बनी फाइल, दिखावे का साक्षात्कार

शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को हर साल राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जाता है। कन्नौज जिला चयन समिति की कार्यप्रणाली इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। कहा जा रहा है कि फाइल बनकर कुछ दिन पहले ही तैयार हो गई थी, सिर्फ दिखावे का ही साक्षात्कार लिया गया। दूसरी ओर डायट प्राचार्य का तर्क है कि शिक्षकों की सर्विस बुक की जांच करना बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी थी।

छिबरामऊ डायट प्राचार्य डॉ. अमित सिंह का तर्क है कि जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय ने उनको सिर्फ शिक्षकों के नाम वाली सूची दी थी। उसी के तहत तीनों आवेदक अध्यापकों को नंबर दिए गए। सर्विस बुक की जांच करना बेसिक शिक्षा

बिना जांच किए जिला चयन समिति ने आगे भेजा था राकेंद्र सक्सेना का नाम

कार्यालय की जिम्मेदारी थी। जुलाई में साक्षात्कार वाले दिन बीएसए संदीप कुमार चिकित्सीय अवकाश पर चले गए थे। हसेरन बीईओ संजय कुमार के पास बेसिक शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार आ गया। डायट प्राचार्य व प्रभारी बीएसए की देखरेख में कमेटी ने साक्षात्कार लिया था। सूत्रों के अनुसार साक्षात्कार से पहले ही राज्य पुरस्कार की पूरी फाइल बन गई थी। 24 जुलाई को जिला चयन समिति की बैठक हुई। जानकारों की माने तो समिति ने सबसे अधिक अंक पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर के दागी व प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेंद्र सक्सेना को दिए। दूसरा नंबर प्राथमिक स्कूल

कुंवरपुर बनवारी की प्रधानाध्यापक सुमनलता यादव का रहा। प्राथमिक विद्यालय जलालपुर पनवारा के प्रधानाध्यापक मोहित दुबे को भी सुमनलता के बराबर अंक मिले। हालांकि उनका नाम तीसरे नंबर पर दर्ज हुआ।

यूपीएस जसौली के सहायक अध्यापक अरशद को चौथा स्थान मिला और उनका नाम हटाया गया। भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो कैटेगरी बी (प्रदर्शन और कार्यपरक मानक श्रेणी) में सबसे अधिक अंक सुमनलता यादव को मिले। दूसरा नंबर राकेंद्र सक्सेना का और तीसरा मोहित दुबे का रहा। यूटा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया ने पुरस्कार चयन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकार डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से शिकायत की। उसके बाद दागी शिक्षक का नाम सूची से हटाया गया।

राज्य अध्यापक पुरस्कार की पहले ही बनी फाइल, दिखावे का साक्षात्कार

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Soundcloud Music Charts With 2 Custom Skin SoundCloud Player Word Press Plugin SoundRise - Artists, Producers and Record Labels WordPress Theme SoundSphere – Podcast & Radio WordPress Theme Sovy – Restaurant FSE WordPress Theme Sox – Baseball Team Sports WordPress Theme Soziely | Social Media & Digital Marketing Agency Elementor Template Kit Space – Beauty Salon Elementor Template Kit Space | Furniture WooComerce Theme Space, Responsive Premium Moodle Theme