बालवाटिका सामग्री वितरण को लेकर सख्ती, 14 अगस्त तक सभी विद्यालयों में वितरण पूरा करने के निर्देश
लखनऊ। बालवाटिका सामग्री के विद्यालय स्तर पर वितरण को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जनपदों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त से पूर्व विद्यालय स्तर पर बालवाटिका सामग्री का वितरण अनिवार्य रूप से पूरा किया जाना है।
विभाग के अनुसार वर्तमान में ब्लॉक स्तर पर सामग्री वितरण एवं स्कैनिंग की प्रगति अत्यंत असंतोषजनक है। विद्यालय स्तर पर भी वितरण की स्थिति अपेक्षित नहीं पाई गई है।
मिशन मोड में 14 अगस्त तक पूरा होगा वितरण
निर्देश दिए गए हैं कि अधिकतम 14 अगस्त तक सभी विद्यालयों में बालवाटिका सामग्री का वितरण मिशन मोड में पूरा कराया जाए। इसके लिए DC (ट्रेनिंग), DC (निपुण), BEO और SRG सहित संबंधित अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
ऐप से स्कैनिंग और फोटो भेजना अनिवार्य
सामग्री वितरण के बाद किताब वितरण ऐप के माध्यम से स्कैनिंग कराई जाएगी। साथ ही वितरण से संबंधित फोटोग्राफ्स preprimarycellup02@gmail.com पर भेजने होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन्हीं प्रमाणों के आधार पर सामग्री वितरण को मान्य किया जाएगा।
डैशबोर्ड से होगी प्रतिदिन समीक्षा
विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए डैशबोर्ड के माध्यम से प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
डैशबोर्ड: https://statuskitabvitran.github.io/balvatika/
आज्ञा से — महानिदेशक, स्कूल शिक्षा
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




