घर से टिफिन लेकर प्रशिक्षण में पहुंच रहे शिक्षक

primarymaster.in


घर से टिफिन लेकर प्रशिक्षण में पहुंच रहे शिक्षक

हरदोई। निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षक व शिक्षामित्रों को पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक ब्लाॅक संसाधन केंद्रों पर प्रशिक्षण शुरू हुआ है। प्रशिक्षण में 10 हजार शिक्षक व शिक्षामित्र शामिल हो रहे हैं।

शिक्षकों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए प्रतिदिन 200 रुपये की दर से नाश्ता व भोजन के लिए धनराशि दी जाएगी। धनराशि प्रशिक्षण के उपरांत मिलेगी इसलिए शिक्षक घर से टिफिन लेकर प्रशिक्षण में शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण के अंतिम दिन शत प्रतिशत उपस्थिति का दावा किया जाता है। मंगलवार को प्रशिक्षण की पड़ताल में कुछ इस प्रकार नजारे दिखाई दिए … 

सांडी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ जो 17 अगस्त तक चलेगा। प्रशिक्षण में 100 शिक्षकों को प्रतिभाग करना था। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों को धनराशि न मिलने पर सभी अपने घर से टिफिन लेकर आए थे। 

हरियावां ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार से प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण में 100 शिक्षकों के सापेक्ष 98 उपस्थित थे। 

पचदेवरा ब्लॉक संसाधन केंद्र भरखनी में कक्ष संख्या एक व दो में 50-50 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। शिक्षकों को नाश्ता व पेट्रोल के लिए 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भेजा जाएगा मगर अभी तक उनको धनराशि नहीं मिली थी। 

पिहानी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दो कक्षों में 96 शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल थे। शिक्षकों को स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई थी। खाने आदि का पैसा शिक्षक के खातों में नहीं पहुंचा। 

भरावन प्रशिक्षण में 100 की तुलना में 85 शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल थे। शिक्षकों की उपस्थिति ज्ञान समीक्षा एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की गई थी। प्राथमिक विद्यालय सुआगाड़ा के शिक्षक अनूप गुप्ता ने बताया कि वह घर से भोजन लेकर प्रशिक्षण में आए थे। प्रशिक्षण के बाद भोजन के लिए मिलने वाली धनराशि बैंक खाते में आती है। पिछली बार एक माह बाद भोजन की धनराशि बैंक खाते में प्राप्त हुई थी। कंपोजिट विद्यालय छतिहा के गौरव मिश्र ने बताया कि वह 55 किलोमीटर दूर से प्रशिक्षण के लिए आते हैं और आने-जाने समेत अन्य खर्च वेतन से ही चला रहे हैं। घर से जो भोजन लेकर आते हैं वह प्रशिक्षण स्थल तक पहुंचते-पहुंचते ठंडा हो जाता है। उन्होंने कहा कि पहले प्रशिक्षण के दौरान गर्म भोजन मिलता था जिससे सुविधा रहती थी। 

टड़ियावां प्रशिक्षण में 50-50 शिक्षकों के दो बैच चल रहे थे। नाश्ता व पेट्रोल की धनराशि 200 प्रतिदिन के हिसाब से 1000 शिक्षकों के अकाउंट में भेजी जाएगी। मौके पर पेन डायरी उपलब्ध कराई गई। 

माधौगंज में प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को भाषा व गणित की बुनियादी शिक्षा पर जोर दिया गया। शिक्षकों को भोजन व नाश्ते की स्वयं व्यवस्था करनी पड़ी।

घर से टिफिन लेकर प्रशिक्षण में पहुंच रहे शिक्षक

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Woocommerce Plugin Customization Point of Sale for WooCommerce WooCommerce Points and Rewards WooCommerce POS Complimentary Goods WooCommerce & POS Loyalty Management WooCommerce POS Multicurrency WooCommerce POS Stripe Reader M2 Integration WooCommerce PostPaid – Buy Now Pay Later WooCommerce Pre Order | Pre Booking | Pre Release Purchase WooCommerce Pre-Orders