आवारा कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित, शिक्षक गंभीर रूप से घायल, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

primarymaster.in


 आवारा कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित, शिक्षक गंभीर रूप से घायल, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

भगवानपुर प्रखंड संसाधन केंद्र में बैठक समाप्त होने के बाद बाइक से घर लौट रहे एक शिक्षक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये. सिवो मेला के समीप आवारा कुत्ते से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह सड़क पर गिर पड़े. घायल शिक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है.

आवारा कुत्ते ने किया बाइक का पीछा

भाजपा नेता सह युवा समाजसेवी ओम प्रकाश पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार घायल शिक्षक की पहचान सिकठी गांव निवासी दिवाकर तिवारी, पिता स्वर्गीय विद्याधर तिवारी के रूप में हुई है. वह मध्य विद्यालय सरैया में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं. बताया गया कि बैठक खत्म होने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे.

कुत्ते से बचने में अनियंत्रित हुई बाइक

सिवो मेला के समीप पहुंचने के दौरान एक आवारा कुत्ता उनकी बाइक का पीछा करने लगा. कुत्ते से बचने के प्रयास में बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी. इसके बाद शिक्षक सड़क पर गिर पड़े. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आयीं और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की.

सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक दिवाकर तिवारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया.

परिजन भी पहुंचे अस्पताल

हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायल शिक्षक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गये. चिकित्सकों की सलाह के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ले जाने की तैयारी की गयी. घटना के बाद शिक्षक के परिजनों और परिचितों में चिंता का माहौल है.

आवारा कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित, शिक्षक गंभीर रूप से घायल, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Monsterinsights User Journey Monstra – Esports & Gaming Elementor Template Kit Mont – Agency Elementor Template kit Monte – Online Food Elementor Template Kit Monteno – NFT Portfolio WordPress Theme Montro – Construction WordPress Theme RTL Ready MooBlog – Kindergarten Blogging WordPress Theme Moona – Feminine Business & Blog Theme Moonte – Jewelry Store WooCommerce WordPress Theme Moony – Finance & Investment Elementor Template Kit