विद्यालयों के निरीक्षण में छात्राओं से लेंगे गोपनीय फीडबैक

primarymaster.in


विद्यालयों के निरीक्षण में छात्राओं से लेंगे गोपनीय फीडबैक

प्रयागराज। स्कूलों की व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘जया ठाकुर बनाम भारत सरकार’ मामले में दिए गए निर्देशों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए राज्य परियोजना कार्यालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

नए निर्देशों के अनुसार, अब विद्यालय निरीक्षण के दौरान बालिकाओं से गोपनीय फीडबैक लिया जाएगा। यदि इस प्रक्रिया में किसी भी विद्यालय में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसे आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार

ने बताया कि सभी विद्यालयों में बालक, बालिका और दिव्यांगों के लिए शौचालय होना अनिवार्य है। इसके अलावा, प्रत्येक उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, सहायता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ‘माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कोना’ स्थापित किया जाएगा। इस कोने में आवश्यक सामग्री और सेनेटरी नैपकिन निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे तथा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान की भी व्यवस्था की जाएगी।

बीएसए ने यह भी कहा कि सभी शिक्षकों को बालिकाओं को सहानुभूति और गरिमा के साथ सहायता प्रदान करने के लिए विशेष रूप से उन्मुखीकरण किया जाएगा।

विद्यालयों के निरीक्षण में छात्राओं से लेंगे गोपनीय फीडबैक

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Hanio – Honey & Sweets Store WordPress Theme Hanio - Sweets & Pastry Shop WordPress Theme Hanoistore – Supermarket Responsive WooEcommerce WordPress Theme Hanta – Beekeeping and Honey Shop WordPress Theme Happy Elementor Addons Pro Happy Events – Holiday Planner & Agency WordPress Theme Happy Files Pro GPL Happy Kids – Children WordPress Theme Happy Rider – Horse School & Equestrian Center WordPress Theme Happyforms Pro - Friendly Drag And Drop Contact Form Builder