जन शिकायतों के निस्तारण में बेसिक शिक्षा विभाग फिसड्डी
लखनऊ। जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद कई विभागों के अधिकारी आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के समाधान में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। 17 अगस्त तक की गई समीक्षा में पाया गया कि 50 शिकायतें तय समय सीमा के भीतर निस्तारित नहीं की गईं, जिसमें सबसे ज्यादा लापरवाही बेसिक शिक्षा विभाग में सामने आई है।
समीक्षा के अनुसार, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर 37 शिकायतें लंबित पाई गईं, जो कुल अनस्तारित शिकायतों का सबसे बड़ा हिस्सा है। इतनी बड़ी संख्या में मामलों का समय से निस्तारण न हो पाना विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
अन्य विभागों का भी हाल कुछ ऐसा ही है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इटौंजा और जिला समाज कल्याण अधिकारी के स्तर पर चार-चार शिकायतें लंबित मिलीं। इसके अलावा, नगर निकाय, जल निगम, राजस्व, और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी लंबित शिकायतों की सूची में शामिल हैं।
जनशिकायतों के निस्तारण में इस हीलाहवाली पर जिलाधिकारी (डीएम) ने नाराजगी व्यक्त की है। हालांकि, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विपिन कुमार का कहना है कि सभी मामले निस्तारित कर दिए गए हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



