यूपी में हर माह के तीसरे मंगलवार को होगी शिक्षक संकुल की बैठक, प्रत्येक टीचर को मिलेंगे 250 रुपये
लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए अब शिक्षक संकुल की मासिक बैठक नियमित होगी। राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से सभी बीएसए को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के के लिए प्रति शिक्षक संकुल 250 रुपये की दर से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
निर्देशों में कहा गया है कि बैठक से पहले शिक्षक संकुल आपस में एजेंडा बिंदुओं का विभाजन करेंगे, ताकि सभी विषयों पर प्रभावी ढंग से चर्चा हो सके। रोटेशन के आधार पर शिक्षक कक्षा शिक्षण में अपनाई जा रही नवाचारी टीएलएम और बेस्ट प्रैक्टिस का प्रस्तुतीकरण भी करेंगे।
विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए ‘डोर-टू-डोर अभियान’ चलाने को भी कहा गया है। इसके तहत शिक्षक संकुल ऐसे बच्चों के घर जाएंगे, जो नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। अभिभावकों को बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाएगा।
बैठकों में दीक्षा, पीएमई विद्या चैनल और यू-ट्यूब के माध्यम से उपलब्ध शैक्षिक वीडियो के अध्ययन तथा उन्हें शिक्षण में उपयोग करने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ‘निपुण प्लस एप’ के माध्यम से विद्यार्थियों के आकलन पर भी जोर दिया गया है। इसके साथ ही निपुण भारत मिशन के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के निर्देश दिए गए
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




