पार्किंग विवाद में शिक्षक से मारपीट, जूस विक्रेता गिरफ्तार

primarymaster.in


पार्किंग विवाद में शिक्षक से मारपीट, जूस विक्रेता गिरफ्तार

रखपुर। विंध्यवासिनी पार्क की पार्किंग से गाड़ी निकालने के लिए हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि जूस विक्रेता और उसके दो साथियों ने शिक्षक के साथ मारपीट की जिससे उनके सिर में चोट लग गया। घटना 22 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे की बताई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर झारखंडी निवासी जूस विक्रेता गोलू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

सैनिक विहार कालोनी, नंदानगर निवासी शिक्षक यश कुमार ने कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पार्किंग से गाड़ी निकालते समय वहां लगे जूस के ठेले को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि जूस विक्रेता ने दो साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर दी। सिर से खून निकलने के बाद आरोपी मौके से ठेला लेकर भाग गए। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर महादेव झारखंडी निवासी जूस विक्रेता गोलू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों की तलाश जारी है। 

पार्किंग विवाद में शिक्षक से मारपीट, जूस विक्रेता गिरफ्तार

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Woocommerce Automatic Order Printing WooCommerce Autoresponder WooCommerce Autoship WooCommerce Autoship Payflow Payments WooCommerce Availability Scheduler WooCommerce Aweber Newsletter Subscription WooCommerce B2B WooCommerce Backorder Manager Pro WooCommerce Bambora (Beanstream) WooCommerce Banner Images – Add Banners to Products, Categories & Posts