54,109 बालवाटिकाओं में 81 करोड़ रुपये से बढ़ेंगी सुविधाएं

primarymaster.in


54,109 बालवाटिकाओं में 81 करोड़ रुपये से बढ़ेंगी सुविधाएं

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और बालवाटिकाओं को बेहतर सुविधाओं से लैस करने की तैयारी में है। प्रदेश के 54,109 केंद्रों पर पढ़ने-पढ़ाने की सामग्री और अन्य सुविधाओं के विकास के लिए कुल 81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग संयुक्त रूप से इन केंद्रों का विकास कर रहे हैं। प्रत्येक केंद्र को 5,000 रुपये की दर से कुल 27 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा अन्य सुविधाओं के लिए भी बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

चार लर्निंग कॉर्नर से होगा बहुमुखी विकास

बालवाटिकाओं में रीडिंग, आर्ट, ब्लॉक और परफॉर्मेंस कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इनमें इंटरैक्टिव वर्क बुक, फ्लैश कार्ड, ब्लॉक्स, प्ले सामग्री, सजावटी एवं शिक्षण सामग्री, डॉक्टर सेट, भारतीय मुद्रा, पिक्चर पजल, प्लेन आर्ट शीट, नंबर सेट और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हस्तनिर्मित सामग्री रखी जाएगी।

इन गतिविधियों के जरिए बच्चों में सीखने और पढ़ने की रुचि बढ़ाने पर जोर रहेगा। खेल-खेल में सीखने की व्यवस्था के साथ कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चों को तैयार किया जाएगा।

स्टेशनरी और खेल सामग्री भी मिलेगी

केंद्रों पर कलर, स्केच, चार्ट पेपर, फोमिंग ब्रश, क्रेयॉन, वाटर कलर, डिस्प्ले बोर्ड तथा हिंदी-अंग्रेजी अल्फाबेट जैसी सामग्री खरीदी जाएगी। तीन से छह वर्ष के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। बच्चों को प्रतिदिन स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विभाग के अनुसार सामग्री को सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि बच्चे उसका नियमित उपयोग कर सकें।

54 करोड़ रुपये की सामग्री खरीद का बजट

परियोजना के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए 54 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से प्रत्येक नोडल अधिकारी को एक हजार रुपये विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में दिए जाएंगे। समिति के माध्यम से सामग्री खरीदी जाएगी।

सामग्री की गुणवत्ता और खरीद प्रक्रिया के सत्यापन के लिए जिला समन्वयक प्रशिक्षण की टीम बनाई जाएगी। डायट प्राचार्य और बीएसए निरीक्षण के माध्यम से सामग्री के प्रयोग की भी निगरानी करेंगे। केंद्रों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई समेत जरूरी कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं

54,109 बालवाटिकाओं में 81 करोड़ रुपये से बढ़ेंगी सुविधाएं

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Thrive Themes Pressive WordPress Theme Thrive Themes Rise WordPress Theme Thrive Themes Squared WordPress Theme Thrive Themes Storied WordPress Theme Thrive Themes Voice WordPress Theme Thrive Ultimatum Throne – Minimal WordPress Theme Thumbnail Preview and Item Grabber WP Plugin TianLock WP – Restrict Content Pro / Membership WordPress Theme Tiare – Wedding Vendor Directory WordPress Theme