जिले में 3 सितंबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए रेनी-डे घोषित, देखें आदेश
कौशाम्बी में 3 सितंबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए रेनी-डे घोषित
कौशाम्बी। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की ओर से अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कौशाम्बी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जिलाधिकारी के अनुमोदन के क्रम में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।
📢 इन विद्यालयों में रहेगा अवकाश
3 सितंबर को समस्त परिषदीय एवं समस्त बोर्ड से मान्यता/सहायता प्राप्त विद्यालयों में रेनी-डे रहेगा। इसमें अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय भी शामिल हैं।
आदेश के तहत जिले के सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
⚠️ बारिश के मद्देनजर लिया गया फैसला
जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है तथा मौसम विभाग द्वारा अतिवृष्टि की संभावना जताई गई है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को किसी दुर्घटना से बचाने और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
अभिभावक ध्यान दें: 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय बंद रहेंगे। विद्यार्थियों को स्कूल भेजने की आवश्यकता नहीं है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



