*▪️CL- SL के ऑनलाइन आवेदन में अब लिखित आवेदन का PDF लोड करना होगा अनिवार्य !*
गोपालगंजः सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश (सीएल) और विशेष अवकाश (एसएल) लेने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
अब आनलाइन अवकाश आवेदन के साथ लिखित अवकाश आवेदन की पीडीएफ अपलोड करना अनिवार्य होगा। @pravesh बिना पीडीएफ अपलोड किए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी।
नई व्यवस्था के तहत शिक्षक अपने लिखित अवकाश आवेदन को स्कैन कर पीडीएफ फाइल के रूप में पोर्टल पर अपलोड करेंगे। पीडीएफ की अधिकतम क्षमता दो एमबी निर्धारित की गई है। आनलाइन आवेदन के साथ संलग्न लिखित आवेदन को संबंधित विद्यालय के एचटी/एचएम देख सकेंगे। इसके आधार पर वे अवकाश आवेदन को स्वीकृत या अस्वीकृत कर सकेंगे। पीडीएफ में अवकाश का कारण और अन्य संबंधित जानकारी उपलब्ध रहने से एचटी/एचएम को आवेदन की जांच करने में सुविधा होगी। साथ ही आनलाइन आवेदन के साथ लिखित आवेदन का रिकार्ड भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। पीडीएफ अपलोड नहीं होने की स्थिति में आवेदन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
