हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार जल्द नई सूची जारी करने की मांग तेज, धरने की चेतावनी

primarymaster.in


 लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी मंगलवार को भी ईको गार्डन में धरने पर बैठे रहे। अभ्यर्थियों ने मांग की कि प्रदेश सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश का पालन करे, जिसके तहत सरकार को भर्ती की नई चयन सूची जारी करनी है। मगर अधिकारियों के ढीले रवैये के कारण अभी तक चयन सूची जारी नहीं की गई। इससे धरना दे रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रति काफी आक्रोश है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र सिंह पटेल व विजय प्रताप यादव ने बताया कि दो सितंबर को ओबीसी, एससी अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री आवास घेरने व महा धरने का आह्वान किया है। वहीं विक्रम यादव, धनंजय गुप्ता व अन्नू पटेल ने बताया कि ओबीसी, एससी समाज के कई संगठनों ने भी उनका समर्थन किया है। इस मामले में नई सूची जारी होने तक उनका धरना, विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार जल्द नई सूची जारी करने की मांग तेज, धरने की चेतावनी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment