बनारस में मिली बिहार से लापता मऊ की शिक्षिका:

primarymaster.in


 मऊ के मधुबन में बिहार के कैमूर जिले में तैनात महिला शिक्षक अनीता यादव (25) को बिहार पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से बनारस से सकुशल बरामद कर लिया है। सिद्धाअहिलास पुर सोनारी थाना मधुबन की निवासी अनीता यादव हाल ही में बिहार में एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। वह परीक्षा की तैयारी के लिए बनारस में किराए पर रह रही थीं।

23 अगस्त से थी लापता

अनीता यादव 23 अगस्त को सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं और उसके बाद से वापस नहीं लौटीं। उनके लापता होने की सूचना पर परिजनों ने स्थानीय थाना में अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। महिला का मोबाइल भी बंद था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

शिक्षिका के लापता होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। बिहार पुलिस ने बताया कि अनीता यादव के मोबाइल का अंतिम लोकेशन बनारस पाया गया था। इसी आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से बनारस में खोजबीन की गई। सात दिन की मेहनत के बाद 29 अगस्त को पुलिस ने उसे बनारस के उसके पुराने किराए के मकान से सकुशल बरामद कर लिया।

अपहरण की घटना से इनकार

पुलिस पूछताछ में अनीता यादव ने किसी प्रकार के अपहरण की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने विद्यालय से सीएल लेकर घूमने के लिए निकली थीं और इसी दौरान उसका मोबाइल गुम हो गया। घर के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर याद न होने के कारण वह अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पाईं।

बिहार पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अनीता यादव को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

बनारस में मिली बिहार से लापता मऊ की शिक्षिका:

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment