57 स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को मंजूरी

primarymaster.in


 57 स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को मंजूरी

कन्नौज। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे परिषदीय स्कूलों को जल्द राहत मिलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने एकल शिक्षक और शिक्षक-विहीन स्कूलों में तैनाती की प्रक्रिया पूरी कर ली है। काउंसिलिंग के आधार पर तैयार सूची अंतिम अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजी गई है। जिले के 57 स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव है।

तीन अक्तूबर को विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में जनपदीय चयन समिति के समक्ष 60 शिक्षकों की काउंसिलिंग हुई। शिक्षकों ने वरिष्ठता के आधार पर अपने विकासखंड के एकल शिक्षक और शिक्षक-विहीन स्कूलों के विकल्प प्रस्तुत किए। इन्हीं विकल्पों के आधार पर तैनाती की सूची तैयार की गई है। प्राथमिक स्तर के एकल शिक्षक स्कूलों में 42 शिक्षकों की तैनाती प्रस्तावित है। शिक्षक-विहीन प्राथमिक स्कूलों में दो शिक्षक भेजे जाएंगे। उच्च प्राथमिक स्तर के एकल शिक्षक स्कूलों में 14 शिक्षकों को तैनात किया जाएगा।

काउंसिलिंग में शामिल शिक्षकों को अपनी पसंद का स्कूल चुनने का अवसर मिला। समायोजन और तैनाती प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने सूची अंतिम स्वीकृति के लिए डीएम को भेजी। अनुमोदन मिलते ही संबंधित शिक्षकों को आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि अंतिम अनुमोदन के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Stocky – A Stock Photography Marketplace Theme Stocky – POS with Inventory Management & HRM Stoni – Architecture Agency WordPress Theme Storage for Contact Form CF7 Agile Store Locator (Google Maps) For WordPress Store – WooCommerce WordPress Theme StoreApps Smart Manager - Manage Your WooCommerce Store 10x Storeca - Storage Service Elementor Template Kit Storefront Mega Menus Storefront Parallax Hero