अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के बाद वरिष्ठता का क्या होगा? पदोन्नति में मूल नियुक्ति तिथि नहीं, स्थानांतरण आदेश की तिथि होगी आधार!
जिन शिक्षकों की नियुक्ति काफ़ी समय पहले हुई थी लेकिन वे स्थानांतरण लेकर अन्य जिले में चले गए हैं , वे पदोन्नति की बात सुनकर बेचैन है और कह रहे हैं कि हमारी वरिष्ठता नहीं जानी चाहिए वहीं से count हो जब से मौलिक नियुक्ति हुई है ।
बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक का पद जिले स्तर का होता है जिसमे आपकी वरिष्ठता
आपकी मौलिक नियुक्ति तिथि (सीधी भर्ती) और
जिले में स्थानांतरण लेने पर आपकी स्थानांतरण के आदेश की तिथि से निर्धारित होती है ।
बेसिक शिक्षा नियमावली के (UP basic education service rules, 1981) rule 22 में ये बात उल्लेखित है ।
इसके अलावा जब आपका स्थानांतरण होता है तो आपको अपनी seniority गवानी ही पड़ती है और ऐसे लोग देखे भी होंगे कि उनका वेतन भी घट जाता है ।
अंततः जो स्थानांतरण लेकर आए हैं तो उस जिले में जिस दिन आपके स्थानांतरण का आदेश हुआ है वही आपकी मौलिक नियुक्ति तिथि है बाकी पीछे का कुछ count नहीं होगा ।
#rana
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





