एआई से लिखी किताबों को भी मिलेगा पुरस्कार

primarymaster.in


एआई से लिखी किताबों को भी मिलेगा पुरस्कार

दिसंबर में घोषित किया जाएगा पहला विजेता

● लेखक पुरस्कार के लिए रचना वेबसाइट पर भेज सकते हैं।

● आवेदन की अंतिम तारीख नवंबर के अंत तक है।

● पहले 10 रचनाओं को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

● दिसंबर में पहले विजेता की घोषणा की जाएगी।

पेरिस, एजेंसी। जहां एक ओर एआई की मदद से लिखी किताबों को लेकर साहित्य की दुनिया में बहस जारी है तो वहीं पहली बार फ्रांस में एआई की मदद से लिखे साहित्य के लिए एक नया पुरस्कार शुरू किया गया है।

‘प्रिक्स पास्कल डी लिटरेचर आईए’ नाम के इस पुरस्कार के तहत उन लेखकों की रचनाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने एआई की मदद से कहानियां या उपन्यास लिखे हैं। इस पुरस्कार के लिए दुनिया के किसी भी देश में रहने वाले लेखक अपनी रचनाएं भेज सकते हैं। रचना फ्रेंच भाषा में होनी चाहिए।

प्रतियोगिता में 10 हजार से 50 हजार शब्दों तक की ऐसी अप्रकाशित रचनाएं स्वीकार की जाएंगी जिन्हें लिखने में एआई की मदद ली गई हो। खास बात यह है कि रचना के साथ लेखकों को यह भी बताना होगा कि उन्होंने किस एआई मॉडल और किस प्रॉम्प्ट यानी निर्देश का इस्तेमाल किया। इसके लिए चैटजीपीटी, क्लॉड, जेमिनी जैसे मॉडल के इस्तेमाल की अनुमति है।

मानवता की समस्या का हल सुझाना होगा: प्रतियोगिता के नियमों के मुताबिक, रचना काल्पनिक कहानी होनी चाहिए, लेकिन उसकी विषयवस्तु ऐसी हो जो मानवता के सामने मौजूद नैतिक, सामाजिक या पर्यावरणीय समस्या को हल करने में मदद कर सके। आयोजक एआई साहित्य के जरिए समाज और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों पर भी विचार करना चाहते हैं

एआई से लिखी किताबों को भी मिलेगा पुरस्कार

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium ElmaStudio Cocoa WordPress Theme ElmaStudio Dorayaki WordPress Theme ElmaStudio Hawea WordPress Theme ElmaStudio Kerikeri Dark WordPress Theme ElmaStudio Kerikeri WordPress Theme ElmaStudio Kiore Moana WordPress Theme ElmaStudio Meola WordPress Theme ElmaStudio Moka WordPress Theme ElmaStudio Namba WordPress Theme ElmaStudio Neubau WordPress Theme