मंत्री के आवास पर 68,500 शिक्षक भर्ती-2018 के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
लखनऊ
68,500 शिक्षक भर्ती-2018 में आरक्षण विसंगति पर न्याय की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन कर किया। अभ्यर्थी आवास के सड़क पर बैठ गए और वाल्मीकि जयंती पर राम दरबार स्थापित कर सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया। तभी पुलिस ने अभ्यर्थियों को जबरन बस में बैठाकर इको गार्डन ले जाकर छोड़ दिया। यहां पहुंचे अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अभ्यर्थी बीते 56 दिन से इको गार्डन में धरना दे रहे हैं।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह और आशुतोष वर्मा ने कहा कि अभ्यर्थी करीब दो माह से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से जारी आदेशों के अनुपालन की मांग कर रहे हैं। इनकी मांग है कि ओबीसी वर्ग को आरक्षित श्रेणी का लाभ देते हुए 150 में से 60 अंक (40 प्रतिशत) के आधार पर परिणाम संशोधित किया जाए और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। साथ ही आरक्षण विसंगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
Newer Post
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




