करवा चौथ 2026- देशभर के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

primarymaster.in


 Karwa Chauth Chand Timing Today Live Updates : करवा चौथ व्रती सुहागिन महिलाओं को अब चांद के दीदार का इंतजार हैं लेकिन बारिश और आसमान में छाए काले बादलों ने उन्हें टेंशन में डाल दिया है। देश के ज्यादातर हिस्सों में चांद निकलने का समय पौने 8 बजे के साढ़े 8 बजे के बीच है लेकिन खराब मौसम इसमें खलल डाल सकता है। यूपी, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान के कई हिस्सों में आज बारिश हो चुकी है। आसमान में बादलों का जबरदस्त डेरा है। ऐसे में चांद के दीदार में देरी होना तय माना जा रहा है। बादल और बारिश के चलते चंद्र दर्शन में देरी हो सकती है। ऐसी स्थिति में चंद्रोदय का निर्धारित समय होने तक इंतजार करें। इसके बाद भी चांद दिखाई न दे, तो चंद्रमा की दिशा में मुख करके चंद्रदेव का स्मरण करें और जल से अर्घ्य दें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करके पूजा पूरी करें। कुछ पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा की पूजा की जा सकती है। एक अन्य विधि में साफ कपड़े पर अक्षत यानी साबुत चावल से चंद्रमा की आकृति बनाकर पूजा की जाती है। कुछ परंपराओं में चांदी के सिक्के को चंद्रमा का प्रतीक मानकर भी पूजा की जाती है। पूजा के बाद अर्घ्य देने और व्रत खोलने की विधि परंपरा के अनुसार अपनाई जाती है। ध्यान रखें कि ये वैकल्पिक तरीके सभी क्षेत्रों में एक जैसे प्रचलित नहीं हैं।

सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सलामती, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला करवा चौथ का व्रत रखा है। करवा चौथ या कर्क चतुर्थी का व्रत सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यह व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए किया था। उनके कठोर तप से उन्हे शिवजी का साथ मिला। तब से इस व्रत को करने का विधान चला आ रहा है। इस व्रत को वे युवतियां भी रखती हैं, जिनका विवाह तय हो चुका होता है।

कोलकाता रात 7:47 बजे

पटना रात 7:52 बजे

गया रात 7:55 बजे

कानपुर रात 8:05 बजे

लखनऊ रात 8:06 बजे

प्रयागराज रात 8:06 बजे

हरिद्वार रात 8:09 बजे

चंडीगढ़ रात 8:12 बजे

जम्मू रात 8:14 बजे

नोएडा रात 8:16 बजे

दिल्ली रात 8:17 बजे

गुरुग्राम रात 8:18 बजे

अमृतसर रात 8:18 बजे

रायपुर रात 8:18 बजे

जयपुर रात 8:28 बजे

भोपाल रात 8:31 बजे

इंदौर रात 8:39 बजे

अहमदाबाद रात 8:52 बजे

पुणे रात 8:58 बजे

मुंबई रात 9:00 बजे

Karwa Chauth Chand Timing Today Live: करवा चौथ 2026- देशभर के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

दिल्ली – नई दिल्ली: रात 8:17 बजे

हरियाणा – गुरुग्राम: रात 8:18 बजे, अंबाला: रात 8:13 बजे

पंजाब – अमृतसर: रात 8:18 बजे, लुधियाना: रात 8:14 बजे

उत्तर प्रदेश – लखनऊ: रात 8:06 बजे, कानपुर: रात 8:10 बजे, आगरा: रात 8:18 बजे, वाराणसी: रात 8:02 बजे, गोरखपुर: शाम 7:56 बजे, अयोध्या: रात 8:01 बजे, प्रयागराज: रात 8:06 बजे

उत्तराखंड – देहरादून: रात 8:08 बजे, हरिद्वार: रात 8:09 बजे, ऋषिकेश: रात 8:08 बजे

हिमाचल प्रदेश – शिमला: रात 8:10 बजे

राजस्थान – जयपुर: रात 8:28 बजे, जोधपुर: रात 8:41 बजे, उदयपुर: रात 8:43 बजे, अजमेर: रात 8:34 बजे

जम्मू-कश्मीर – जम्मू: रात 8:14 बजे, श्रीनगर: रात 8:10 बजे

मध्य भारत

मध्य प्रदेश – भोपाल: रात 8:31 बजे, इंदौर: रात 8:39 बजे, उज्जैन: रात 8:38 बजे, ग्वालियर: रात 8:15 बजे

छत्तीसगढ़ – रायपुर: रात 8:18 बजे, बिलासपुर: रात 8:14 बजे

पूर्वी भारत

बिहार – पटना: शाम 7:52 बजे, गया: शाम 7:55 बजे, भागलपुर: शाम 7:46 बजे, मुजफ्फरपुर: शाम 7:50 बजे

झारखंड – रांची: शाम 7:58 बजे

पश्चिम बंगाल – कोलकाता: शाम 7:47 बजे, सिलीगुड़ी: शाम 7:35 बजे, आसनसोल: शाम 7:50 बजे

ओडिशा – भुवनेश्वर: रात 8:03 बजे, पुरी: रात 8:04 बजे

पूर्वोत्तर भारत

असम – डिब्रूगढ़: शाम 7:06 बजे, गुवाहाटी: शाम 7:23 बजे

अरुणाचल प्रदेश – ईटानगर: शाम 7:13 बजे

नागालैंड – कोहिमा: शाम 7:15 बजे

मणिपुर – इंफाल: शाम 7:18 बजे

मिजोरम – आइजोल: शाम 7:26 बजे

त्रिपुरा – अगरतला: शाम 7:31 बजे

मेघालय – शिलांग: शाम 7:24 बजे

सिक्किम – गंगटोक: शाम 7:33 बजे

पश्चिमी भारत

गुजरात – अहमदाबाद: रात 8:52 बजे, सूरत: रात 8:55 बजे, राजकोट: रात 9:01 बजे, द्वारका: रात 9:09 बजे

महाराष्ट्र – मुंबई: रात 9:00 बजे, पुणे: रात 8:58 बजे, नागपुर: रात 8:29 बजे, नासिक: रात 8:54 बजे

गोवा – पणजी: रात 9:05 बजे

दक्षिण भारत

तेलंगाना – हैदराबाद: रात 8:41 बजे

आंध्र प्रदेश – विजयवाड़ा: रात 8:34 बजे, विशाखापत्तनम: रात 8:21 बजे

कर्नाटक – बेंगलुरु: रात 8:55 बजे

तमिलनाडु – चेन्नई: रात 8:44 बजे, मदुरै: रात 9:00 बजे, कोयंबटूर: रात 9:02 बजे

केरल – कोच्चि: रात 9:08 बजे, तिरुवनंतपुरम: रात 9:08 बजे

करवा चौथ 2026- देशभर के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Elite Quiz – Trivia Quiz | Quiz Game – Web Version Elite Video Player Elitehost – Webhosting & WHMCS WordPress Theme Elixir – Perfume Maker Elementor Template Kit Elixir – Restaurant HTML Responsive Template Elizabeth – A Responsive WordPress Blog Theme Ella – Multipurpose Shopify Theme OS 2.0 Elletta – Blog News, Calendar & Shop Theme WordPress ElmaStudio Baylys WordPress Theme ElmaStudio Black Walnut WordPress Theme