11वीं की छात्रा का अश्लील फोटो वायरल कर धमकाया
लखनऊ,बीकेटी में निजी इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर इंस्टा पर वायरल करने और रास्ते में रोककर धमकी देने की एफआईआर दर्ज हुई है। पीड़िता के पिता ने दो सगे भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बीकेटी इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के मुताबिक इटौंजा निवासी व्यक्ति ने 29 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक उनकी बेटी बीकेटी के निजी स्कूल में कक्षा 11 की छात्र है। उसके साथ छात्र भी पढ़ता है। आरोपी छात्र का बीकेटी रुद्र नगर निवासी सगा बड़ा भाई भी इसी कॉलेज में पढ़ता था, जिसे कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से वर्ष 2024 में निष्कासित कर दिया था। आरोपी पूर्व छात्र ने पूर्व में उनकी बेटी से इंस्टाग्राम पर बातचीत की थी। आरोपी छात्र ने बेटी का अश्लील फोटो बना लिया।
भाई के जरिए आरोपी ने वायरल कराई फोटो: आरोपी छात्र ने छोटे भाई के जरिए उस फोटो को व्हॉट्सऐप से स्कूल के छात्र-छात्राओं को भेज दिए। वायरल फोटो की जानकारी पीड़ित छात्रा को इंस्टा आईडी बादलरॉय इट्स से मिली। आरोप है कि 10 अक्तूबर को बेटी को आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया। जान से मारने की धमकी दी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




