वरिष्ठता सूची में गंभीर अनियमितताएं! शिक्षक संघ का कड़ा विरोध, बीएसए ने दिया समाधान का भरोसा

primarymaster.in


 खबर गोंडा से

🚨 वरिष्ठता सूची में गंभीर अनियमितताएं! शिक्षक संघ का कड़ा विरोध, बीएसए ने दिया समाधान का भरोसा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी वरिष्ठता सूची में गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। सूची में वरिष्ठ शिक्षकों को कनिष्ठ दर्शा दिया गया है, वहीं तमाम TET उत्तीर्ण शिक्षक साथियों के TET प्रमाणपत्र का विवरण भी सूची में अंकित नहीं किया गया है।

इन अनियमितताओं के विरोध में आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

जिला मंत्री श्री उमा शंकर सिंह जी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय से मुलाकात की तथा वरिष्ठता सूची की विसंगतियों को दूर करने के संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपकर शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई की मांग की।

संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई कि वरिष्ठता सूची में वरिष्ठ-कनिष्ठ के क्रम की त्रुटियों को सुधारा जाए तथा TET उत्तीर्ण शिक्षक साथियों के प्रमाणपत्रों का विवरण भी सही ढंग से अंकित किया जाए।

शिक्षक हित में सकारात्मक पहल करते हुए बीएसए महोदय ने सभी संबंधित आपत्तियों को प्राप्त (रिसीव) करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि महोदय स्वयं रात्रि 8 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहे। साथ ही कल भी सभी आपत्तियां स्वीकार करने के निर्देश दिए हैं।

📌 सभी शिक्षक साथियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

अपनी वरिष्ठता सूची से संबंधित आपत्ति एवं आवश्यक अभिलेख कार्यालय में अवश्य जमा करें तथा उसकी रिसीविंग जरूर प्राप्त करें।

बीएसए महोदय ने आश्वस्त किया है कि सभी आपत्तियों पर विचार कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके उपरांत संशोधित वरिष्ठता सूची प्रकाशित होगी और फिर पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

साथियों! यह केवल वरिष्ठता सूची का मामला नहीं, बल्कि हमारे सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ा विषय है।

सजग रहें, अपनी आपत्ति दर्ज कराएं और संगठन की एकजुटता बनाए रखें।

✊ शिक्षक हित सर्वोपरि!

✊ शिक्षक एकता जिंदाबाद!

वरिष्ठता सूची में गंभीर अनियमितताएं! शिक्षक संघ का कड़ा विरोध, बीएसए ने दिया समाधान का भरोसा

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Tuning – Car Detailing & Dealer Shop WordPress theme Turan – Fashion Multipurpose WooCommerce Theme Turitor – Education WordPress Theme Tutor LMS Pro Tutorgo – Education WordPress Theme TUULIKKI Nordic Blog & Shop WordPress Theme TV Schedule and Timetable for WordPress Twilio Jetpack CRX Addon Twirl – A Personal WordPress Blog Theme Twitch LiveStream Box and Countdown WordPress Plugin