अब जमा करने होंगे 17 प्रकार के दस्तावेज , 3 फाइलों में जमा करने होंगे शैक्षिक और नियुक्ति के दस्तावेज
📢 अति महत्वपूर्ण सूचना | यूटा, शाहजहाँपुर
मा० उच्च न्यायालय से संबंधित प्रकरण में समस्त शिक्षकों के शैक्षिक एवं नियुक्ति संबंधी अभिलेखों का सत्यापन।
जनपद के समस्त विकास खण्डों के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक साथी ध्यान दें कि रिट याचिका संख्या 11906/2026, कुसुमलता बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में मा० उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 16.10.2026 के अनुपालन में सभी शिक्षकों के शैक्षिक एवं नियुक्ति संबंधी अभिलेखों की प्रतियां सत्यापन हेतु निर्धारित प्रारूप में जमा की जानी हैं।
👉 जमा किए जाने वाले अभिलेखों का विवरण
1. निर्धारित प्रारूप पर नोटरीकृत शपथ पत्र।
2. हाईस्कूल की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र।
3. इंटरमीडिएट की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र।
4. स्नातक की अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की अंकतालिका एवं उपाधि।
5. शिक्षक प्रशिक्षण (बी०एड०/बी०टी०सी०/विशिष्ट बी०टी०सी०/बी०एल०एड० आदि) की अंकतालिकाएं एवं प्रमाणपत्र।
6. TET/CTET के प्रमाणपत्र।
7. अन्य शैक्षिक योग्यताओं एवं उपाधियों के प्रमाणपत्र।
8. प्रथम नियुक्ति आदेश एवं प्रथम कार्यभार ग्रहण आख्या।
9. सेवाकाल में हुए समस्त स्थानांतरण आदेश (अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सहित)।
10. स्थानांतरण के सापेक्ष कार्यमुक्ति एवं कार्यभार ग्रहण आख्या।
11. पदोन्नति आदेश (यदि लागू हो)।
12. पदोन्नति के सापेक्ष कार्यमुक्ति एवं कार्यभार ग्रहण आख्या (यदि लागू हो)।
13. मूल निवास प्रमाणपत्र।
14. जाति प्रमाणपत्र।
15. दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
16. आधार कार्ड।
17. पैन कार्ड।
अभिलेख जमा करने की महत्वपूर्ण व्यवस्था
➡️ सभी अभिलेखों की स्पष्ट एवं पठनीय स्वप्रमाणित छायाप्रतियां तैयार करें।
➡️ कुल 03 सेट (तीन अलग-अलग फाइलें) तैयार करनी हैं।
➡️ प्रथम फाइल में निर्धारित प्रारूप पर मूल नोटरीकृत शपथपत्र तथा अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लगाएं।
➡️ शेष दोनों फाइलों में शपथपत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा सभी अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लगाएं।
➡️ नियुक्ति के बाद हुए समस्त स्थानांतरण एवं पदोन्नति आदेशों तथा उनके सापेक्ष कार्यमुक्ति एवं कार्यभार ग्रहण आख्या को क्रमबद्ध तरीके से लगाएं।
➡️ प्रत्येक शिक्षक अपनी तीनों फाइलें निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अपने विकास खण्ड के बीआरसी कार्यालय में जमा करें।
⚠️ विशेष ध्यान दें: यह प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित एवं सर्वोच्च प्राथमिकता का है। अतः सभी शिक्षक साथी समयसीमा के भीतर अपने अभिलेख पूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। किसी भी अभिलेख की अनुपलब्धता अथवा अस्पष्ट छायाप्रति के कारण परेशानी से बचने के लिए पहले ही सभी दस्तावेजों का मिलान कर लें।
✊ शिक्षक हित सर्वोपरि
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा), शाहजहाँपुर
जय शिक्षक – जय यूटा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



