यूपी में 07 व 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की मांग
लखनऊ। यूपी में 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी व 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई है। शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि अगर ऐसा न हुआ तो दीपावली पंच महोत्सव लोग ढंग से नहीं मना सकेंगे।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह व महामंत्री प्रदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इन दोनों दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




