नियम बदला तो प्राविधिक चित्रकला में घट गए छात्र

primarymaster.in


 नियम बदला तो प्राविधिक चित्रकला में घट गए छात्र

प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) और प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती के बदले नियमों ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्राविधिक चित्रकला विषय में परीक्षार्थियों की संख्या कम कर दी है। पिछले साल इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 में संशोधन करते हुए टीजीटी चित्रकला के लिए कला विषय के साथ स्नातक और बीएड अथवा बीएफए के साथ बीएड (अधिमानी अर्हता) करने वाले अभ्यर्थियों को मान्य किया गया है। इसके अलावा पीजीटी चित्रकला में रेखांकन और चित्रकला (ड्राइंग एंड पेंटिंग) में स्नातकोत्तर उपाधि और शिक्षा स्नातक (बीएड) की उपाधि मान्य हो गई है

संशोधन से पहले तक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी हाईस्कूल और इंटर में प्राविधिक चित्रकला एकल विषय से पास होकर टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए अर्ह हो जाते थे। यही कारण है कि पहले चित्रकला एकल विषय लेने वाले परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक होती थी। हालांकि पिछले साल अप्रैल में नियमावली संशोधन के बाद चित्रकला में परीक्षार्थियों की संख्या में काफी कमी देखने को मिल रही है।

इंटर चित्रकला में वर्षवार परीक्षार्थियों की संख्या

2027 6548

2026 10988

2025 32646

2024 76323

2023 128983

टीजीटी कला 2022 तक की भर्ती के लिए 100 साल पुराने नियम मान्य थे। उसमें राजकीय कला और शिल्प विद्यालय, लखनऊ का आर्ट मास्टर्स ट्रेनिंग सर्टीफिकेट (जो पहले ड्राइंग टीचर्स सर्टीफिकेट कहलाता था) अथवा प्राविधिक कला के साथ यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा पास करने वाले मान्य थे। प्राविधिक कला संग हाईस्कूल के साथ ड्राइंग अथवा पेंटिग के साथ बीए अथवा कला भवन, शान्ति निकेतन का फाइन आर्ट डिप्लोमा अथवा राजकीय ड्राइंग और हैंडीक्राफ्ट सेन्टर, इलाहाबाद का सर्टिफिकेट अथवा कलकत्ता की फाइनल ड्राइंग टीचर्सशिप परीक्षा अथवा लाहौर के मेयो स्कूल आफ आर्ट्स की टीचर्स सीनियर सर्टिफिकेट परीक्षा अथवा बम्बई की इंटरमीडिएट ग्रेड ड्राइंग परीक्षा, थर्ड ग्रेड आर्ट्स स्कूल परीक्षा करने वाले आवेदन कर सकते थे। वहीं पीजीटी भर्ती में इंटर परीक्षा सहित राजकीय कला और शिल्प विद्यालय, लखनऊ का आर्ट मास्टर्स ट्रेनिंग सर्टीफिकेट मान्य था। प्राविधिक कला संग इंटर के साथ ड्राइंग अथवा पेंटिंग के साथ बीए अथवा कला भवन, शान्ति निकेतन का फाइन आर्ट डिप्लोमा अथवा कलकत्ता की फाइनल ड्राइंग टीचरशिप परीक्षा अथवा लाहौर के मेयो स्कूल आफ आर्ट्स की टीचर्स सीनियर सर्टीफिकेट परीक्षा करने वाले आवेदन कर सकते थे।

नियम बदला तो प्राविधिक चित्रकला में घट गए छात्र

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Zahrah – Flower Shop & Store WooCommerce Elementor Template Kit Zakat – Onepage Nonprofit Charity Help WordPress Theme Zalo fashion – WooCommerce theme Zamzam – App Landing Elementor Template Kit Zamzam - Umrah & Hajj Tour Travel Elementor Template Kit Zanine – Architecture Agency Elementor Template Kit Zank – Shoes Fashion Store WooCommerce ZANNA – Elementor WooCommerce Theme Zapedah – Cycling Club WordPress Theme Zapp Proxy Server Plugin for WordPress