यूपी में सेकेंड की सुई जैसी गति से बांट रहे नियुक्ति पत्र: मुख्यमंत्री


यूपी में सेकेंड की सुई जैसी गति से बांट रहे नियुक्ति पत्र: मुख्यमंत्री

भर्ती की गति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजस्व विभाग में पहले 10,836 नियुक्तियां की जा चुकी हैं। जैसे घड़ी की सेकेंड वाली सुई तेजी के साथ घूमती है, उसी गति से हम लोगों ने नियुक्ति पत्र दिए हैं। उन्होंने ने ये बातें बुधवार को 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में 7,994 लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी होने जा रही है। अब तक 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। 15 अगस्त 2026 तक यह संख्या पूरी हो चुकी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह में प्रतीकात्मक रूप से 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि चयन प्रक्रिया में किसी को सिफारिश की जरूरत पड़ी या किसी ने पैसे के लेनदेन की बात की? मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 के पहले ऐसे ही मुन्ना भाई शासन में भी बैठे हुए थे। परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति पत्र लेकर कोई और जाता था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत विभिन्न जिलों की लाभार्थी महिलाओं को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों से 34 लाख राजस्व वाद विरासत में मिले थे। अब तक 37,81,363 वादों का निस्तारण किया गया है। दीपावली और आतिशबाजी पर की जाने वाली टिप्पणियों पर भी मुख्यमंत्री ने तीखा जवाब दिया। कहा कि अच्छा किया लोगों ने, बहुत धूम-धड़ाके के साथ दीपावली मनाई।

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देव दीपावली काशी की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का गौरवशाली पर्व है। देश-दुनिया से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। इस बार सभी पक्के घाटों, गंगा के सामने वाले रेतीले तट और शहर के 100 से अधिक कुंडों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों और सामने आई समस्याओं को ध्यान में रखकर इस बार बेहतर इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी को परेशानी न हो। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और तय समय-सीमा में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष गंगा महोत्सव 20 से 23 नवंबर तक नमो घाट पर आयोजित होगा। चारों दिन सांस्कृतिक संध्या होगी। मुख्यमंत्री ने इसमें स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

विपक्ष पर कसा तंज

विपक्ष पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार नियुक्ति पत्र वितरित कर रही होती है, तब विपक्ष के नेताओं के सोने का समय होता है। दीपावली के दौरान मित्रों के साथ खेलते-खेलते महाभारत के रिश्तों के बीच जुआ भी चलता होगा, इसलिए वे देर से उठते होंगे। मैंने विपक्षी नेताओं से कहा है कि गिनना शुरू करो, गिनती नहीं आती होती है तो ट्यूटर के रूप में शिवपाल यादव को साथ रख लो।

यूपी में सेकेंड की सुई जैसी गति से बांट रहे नियुक्ति पत्र: मुख्यमंत्री

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Locus – Photography One Page Bootstrap 5 Template Lodge - Hotel & Resort Elementor Template Kit Lofter – Art Blogging WordPress Theme LoftLoader Pro – Preloader Plugin for WordPress Logi – Logistics WordPress Theme LoginPress Hide Rename Login LoginPress Login Redirect LoginPress Pro Loginstyle – WordPress Login Page Styler Logiscargo – Logistics and Cargo WordPress Theme