आगरा यूनिवर्सिटी बीएड डिग्रीधारक 2004-05 के संबंध में…फर्जी बीएड प्रमाण पत्र धारी अभ्यर्थियों पर कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा परिषद का निर्देश
फर्जी बीएड प्रमाण पत्र धारी अभ्यर्थियों पर कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा परिषद का निर्देश
जिलों से 12 नवंबर तक गूगल शीट पर कार्रवाई अपडेट करने को कहा गया
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के बीएड सत्र 2004-05 के फर्जी या टेंपर्ड बीएड उपाधि प्रमाण पत्र धारी अभ्यर्थियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
यह निर्देश राजेश कुमार चतुर्वेदी व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य की सिविल अपील संख्या 11215-11218/2024 में सर्वोच्च न्यायालय के 13 मई 2026 के आदेश के अनुपालन में जारी किया गया है। परिषद पहले 23 जुलाई 2026 को निर्देश जारी कर चुकी थी और 10 सितंबर 2026 को अनुस्मारक भेजा गया था।
परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने 10 नवंबर 2026 के पत्र में जिलाधिकारियों से इस संबंध में अब तक की गई कार्रवाई गूगल शीट पर अपडेट करने को कहा है। साथ ही कार्रवाई की हस्ताक्षरित प्रति 12 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे तक परिषद की ईमेल आईडी basiceduparishad@gmail.com पर भेजने को कहा गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



