RTE के तहत प्रवेशित बच्चों का पेंडिंग डेटा आरटीआईई पोर्टल पर अपडेट करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर


RTE के तहत प्रवेशित बच्चों का पेंडिंग डेटा आरटीआईई पोर्टल पर अपडेट करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर

पोर्टल 30 नवंबर तक फिर से खोला गया; जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश

लखनऊ। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने सत्र 2026-27 में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(ग) के तहत प्रवेशित बच्चों का पेंडिंग डेटा आरटीआईई पोर्टल पर पूर्ण/अपडेट करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र 10 नवंबर 2026 को जारी हुआ।

पत्र के अनुसार, पोर्टल पहले 31 अक्टूबर 2026 तक खोला गया था। अध्ययनरत बच्चों से जुड़े लंबित डेटा की अधिकता को देखते हुए अब इसे 30 नवंबर 2026 तक अंतिम अवसर के रूप में फिर से खोला गया है।

बीएसए लॉगिन के लिए कार्य:

स्कूल मैपिंग

स्कूल एडिटिंग

स्कूल वेरिफिकेशन

पंजीकरण में स्कूल विवरण अपडेट करना

छात्र प्रवेश सत्यापन

स्कूल लॉगिन के लिए कार्य:

स्कूल पंजीकरण

स्कूल द्वारा छात्र विवरण भरना

स्कूल से छात्र ड्रॉपआउट

छात्र प्रोमोशन

प्रवेश न लेने वाले छात्र

निर्देश है कि गैर सहायता प्राप्त मान्यता वाले निजी विद्यालयों में प्रवेशित बच्चों का डेटा तय समय में अपडेट कराया जाए। 30 नवंबर 2026 के बाद पोर्टल किसी भी स्थिति में नहीं खोला जाएगा। निर्धारित तिथि तक डेटा अपडेट न होने पर पूरी जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की होगी।

RTE के तहत प्रवेशित बच्चों का पेंडिंग डेटा आरटीआईई पोर्टल पर अपडेट करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Give – ConvertKit Give – Currency Switcher Give – Email Reports Give – Fee Recovery Give – Form Field Manager Give – Gift Aid Give – GoCardless Gateway Give – Google Analytics Donation Tracking Give – iATS Gateway Give – MailChimp