सवा लाख मोबाइल कनेक्शन बंद


 सवा लाख मोबाइल कनेक्शन बंद

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अवांछित वाणिज्यिक संचार (यूसीसी) पर अंकुश लगाने के लिए चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान 1.24 लाख से अधिक दूरसंचार संसाधनों के खिलाफ कार्रवाई की और 374 संस्थाओं को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

ट्राई ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही की रिपोर्ट में कहा कि पहली बार नियमों का उल्लंघन करने पर 1,10,325 दूरसंचार संसाधनों की आउटगोइंग सेवाएं 15 दिन के लिए प्रतिबंधित कर दी गईं। वहीं, बार-बार उल्लंघन करने पर 13,777 मोबाइल कनेक्शन एक साल के लिए काट दिए गए। नियामक ने इस दौरान 3,725 एसएमएस हेडर भी ब्लॉक किए। इसके अलावा, संदेश भेजने वाली 374 संस्थाओं को एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया। इस अवधि में ये संस्थाएं नए दूरसंचार संसाधन हासिल नहीं कर सकेंगी।

डीएनडी का खूब हुआ उपयोग: स्पैम की शिकायत दर्ज कराने के लिए ट्राई का ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ (डीएनडी) सबसे प्रमुख माध्यम बना रहा। कुल शिकायतों में से 14.21 लाख यानी 92.9 प्रतिशत शिकायतें इस के जरिये दर्ज की गईं। इस ऐप को 30 सितंबर तक 42.36 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका था। ट्राई ने बताया कि दूरसंचार कंपनियों द्वारा तैनात कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित प्रणालियों ने तिमाही के दौरान 19.9 अरब इनकमिंग कॉल और एसएमएस को संभावित स्पैम के रूप में चिह्नित किया। इनमें 18.28 अरब कॉल और 1.62 अरब एसएमएस शामिल हैं। दूरसंचार कंपनियों ने संदिग्ध स्पैम भेजने वाली संस्थाओं को 45.9 लाख से अधिक चेतावनी संदेश भी जारी किए।

जुलाई-सितंबर तिमाही में 15 लाख शिकायतें मिलीं

रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में ट्राई को अवांछित वाणिज्यिक संचार से संबंधित 15.29 लाख शिकायतें मिलीं, जिनमें से 7.23 लाख शिकायतों को कार्रवाई योग्य पाया गया। इस दौरान देश के दूरसंचार नेटवर्क से 714.01 अरब कॉल और 702.28 अरब एसएमएस भेजे गए। शिकायतों की दर प्रति 10 लाख आउटगोइंग कॉल पर लगभग 2.14 रही।

सवा लाख मोबाइल कनेक्शन बंद

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Fasha – Woman Fashion & Shop eCommerce Elementor Template Kit Fashable – Stylist eCommerce Elementor Template Kit Fashi WP – Multipurpose Fashion WooCommerce WordPress Theme Fashion Feast – WooCommerce Responsive Theme Fashion Feel – WooCommerce Elementor Template Kit Fashion Instincts – WooCommerce Elementor Template Kit Fashion Spirit – WooCommerce Elementor Template Kit Fashion Store – Hanbags, Shoer RTL Responsive WooCommerce WordPress Theme Fashionable – Fashion Shop Elementor Template Kit Fashionly – Fashion Blog Theme