यूपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल, फिरोजाबाद सीडीओ समेत चार आईएएस अफसरों का तबादला


 यूपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल, फिरोजाबाद सीडीओ समेत चार आईएएस अफसरों का तबादला

यूपी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल किया है। दो दिन पहले 38 आईएएस अफसरों के बाद चार और आईएएस अफसरों का तबादला किया है। रविवार की शाम हुए इस तबादले से अन्य अफसरों में खलबली मच गई है। तबादला लिस्ट के अनुसार वर्ष 2022 बैच के शैलेंद्र कुमार सिंह को फिरोजाबाद का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है। वे अभी तक यमुना एक्सप्रेसवे अथारिटी में एसीईओ थे।

आगरा में एडिशनल कमिश्नर प्रतिभा सिंह को फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिरोजाबाद के सीडीओ शत्रोहन वैश्य को श्रम विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। नोएडा में एसीईओ वंदना त्रिपाठी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का अपर आयुक्त बनाया गया है।

 

दो दिन पहले 38 आईएएस अफसरों के हुए थे तबादले

यूपी सरकार ने शुक्रवार को देर रात पांच जिलों के डीएम समेत 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। जिन जिलों की डीएम बदले गए थे, उनमें मुजफ्फरनगर, सीतापुर, महाराजगंज, बिजनौर और सिद्धार्थनगर शामिल हैं। इसके अलावा कई विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सीतापुर के डीएम राजागणपति आर. को निदेशक सूडा बनाया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी प्रथमेश कुमार डीएम सीतापुर बनाए गए हैं। महाराजगंज और सिद्धार्थनगर के डीएम की अदला-बदली की गई है। महाराजगंज के डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर भेजा गया है। सिद्धार्थनगर के डीएम शिवशरणप्पा जीएन को महाराजगंज का डीएम बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा को हटाकर विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है। उनकी जगह ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया डीएम बनाया गया है। बिजनौर के डीएम उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव लोक निर्माण बनाया गया। उनकी जगह नमामि गंगे के विशेष सचिव जोगिंद्र सिंह को बिजनौर का डीएम बनाया गया है।

 सीएम के विशेष सचि बने एलडीए में वीसी

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अनुज सिंह लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी बने हैं। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ संभागीय खाद्य नियंत्रक मेरठ बनाए गए हैं। वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल नगर आयुक्त गाजियाबाद, शाश्वत त्रिपुरारी सीडीओ गोरखपुर को नगर आयुक्त वाराणसी, अभिषेक कुमार विशेष सचिव आईटी को सीडीओ गोरखपुर, संजय कुमार मीणा उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।

अपर आयुक्त बरेली मंडल का भी तबादला

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा वंदना त्रिपाठी को अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल, अपर आयुक्त बरेली मंडल प्रीति जायसवाल को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, नूपुर गोयल सीडीओ मेरठ को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रवीण वर्मा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस को विशेष सचिव महिला कल्याण, राजेश कुमार अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना प्राधिकरण को सीडीओ अयोध्या, कृष्ण कुमार सिंह सीडीओ अयोध्या को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना प्राधिकरण, नितिन मदान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना प्राधिकरण को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उप्र जल निगम (नगरीय) बनाया गया है।

यूपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल, फिरोजाबाद सीडीओ समेत चार आईएएस अफसरों का तबादला

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Lella – Hairdresser and Beauty Salon WordPress Theme LeMar – Seafood Restaurant WordPress Theme Lemars – Personal Blog WordPress Theme Lemon | A Clean and Smooth WooCommerce WordPress Theme Lensa – Camera & Photography Equipment Store Elementor Template Kit Lenze – Portfolio Photography HTML Template Leonard Shop – Responsive WooCommerce WordPress Theme Leonas – Blog & Magazine Elementor Template Kit Leonas – Magazine and Blog WordPress Theme Leopard – WordPress Offload Media