बेसिक शिक्षक अब एआई की मदद से बनाएंगे पाठ योजना और सवाल


 बेसिक शिक्षक अब एआई की मदद से बनाएंगे पाठ योजना और सवाल

शिक्षकों को चार चरणों में प्रयोग के निर्देश, छात्रों की गोपनीय जानकारी साझा करने पर रोक

लखनऊ: अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल में दक्ष बनाया जा रहा है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिम्मेदार प्रयोग और डिजिटल सुरक्षा पर केंद्रित मार्गदर्शिका तैयार की है। इससे शिक्षक पाठ योजना, प्रश्न और अभ्यास सामग्री तैयार कर सकेंगे।

समग्र शिक्षा के तहत तैयार की गई डिजिटल मार्गदर्शिका में एआई को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के तरीके बताए गए हैं। शिक्षक उचित प्रॉम्प्ट देकर बहुविकल्पीय, लघु उत्तरीय और अनुप्रयोग आधारित प्रश्न बना सकेंगे। इसके अलावा वर्कशीट और चित्र आधारित अभ्यास सामग्री भी तैयार कर सकेंगे। कठिन पाठ्यक्रम को सरल तरीके से समझाने में भी इसकी मदद मिल सकेगी।

राज्य परियोजना निदेशालय ने एआई टूल का चार चरणों में लक्ष्य आधारित इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। इन निर्देशों के अनुसार, कक्षा में पढ़ाने से पहले शिक्षकों को टूल से प्राप्त जानकारी और सामग्री का पुनरीक्षण व आकलन करना होगा।

डिजिटल सुरक्षा इस मार्गदर्शिका का केंद्रीय हिस्सा है। शिक्षकों को छात्रों के नाम, फोटो, यू-डायस कोड और अन्य गोपनीय जानकारी एआई टूल पर साझा नहीं करने की हिदायत दी गई है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने तकनीक आधारित पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए कई विद्यालयों में इंटरैक्टिव बोर्ड सहित अन्य सुविधाओं से युक्त आईसीटी लैब स्थापित की हैं। अब इनके प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। डिजिटल मार्गदर्शिका इस दिशा में शिक्षकों को व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित करने में मददगार होगी।

बेसिक शिक्षक अब एआई की मदद से बनाएंगे पाठ योजना और सवाल

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Arena Products Store | WordPress Plugin Arf | Architecture & Interior Design WordPress Theme ARG Multistep Checkout for WooCommerce Argenta – Creative Multipurpose WordPress Theme Argo – Training Course WordPress Landing Page Theme Argus | Social Media WordPress Plugin ARI Fancy Lightbox – WordPress Popup Plugin Aria – Pure Business WordPress Theme Arica – Portfolio WordPress Theme for Creatives Arima – Musical Symphony Elementor Template Kit