UP News Highlights: यूपी में ताबड़तोड़ तबादले, जनगणना के नए चरण का सीएम योगी ने किया शुभारंभ


UP News Highlights: यूपी में ताबड़तोड़ तबादले, जनगणना के नए चरण का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

यूपी में आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। राज्य सरकार ने 16 आईएएस और चार पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्त और छह जिलों भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती, शामली के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें सोमवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में जनगणना 2027 के तृतीय संस्करण का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जनगणना से प्राप्त सटीक व प्रामाणिक आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाओं की ठोस कार्ययोजना तैयार कर सकेगी। इससे प्रशासन को योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में भी मदद मिलेगी।

वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने आसपा के विधानसभा प्रभारियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 34 नाम हैं और सभी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और मुस्लिम समाज के नाम हैं। एक भी ब्राह्मण, ठाकुर या जनरल वर्ग से जुड़ा नाम नहीं है।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पाती को 50 सप्ताह पूरे होने पर लखनऊ में विशेष आयोजन किया जाएगा। सीएम योगी ने सोमवार को अपनी पाती में कहा कि सत्ता और समाज के बीच संवाद लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी संवाद को आत्मीयता, संवेदना और विश्वास के सूत्र में पिरोने की पहल ‘योगी की पाती’ अब अपने 50 सप्ताह पूरे कर रही है।

UP News Highlights: यूपी में ताबड़तोड़ तबादले, जनगणना के नए चरण का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Avada | Website Builder For WordPress & WooCommerce Avada Website Builder Elements Availability Scheduler for WooCommerce Avante | Business Consulting WordPress Avas - Elementor WordPress Theme Avatar – Author Box for Elementor Avatar – NFT Portfolio Elementor Template Kit Avaz – Fashion Responsive WooCommerce WordPress Theme Avelina – Chocolate and Cake Shop WordPress Theme Aventoura – Travel & Tour Agency Elementor Template Kit