उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 के लिए आधिकारिक सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों की सूची जारी कर दी है, जिसमें होली, दीवाली और रविवार को पड़ने वाले प्रमुख अवकाशों का पूरा ब्योरा शामिल है।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2027 में होली का मुख्य सार्वजनिक अवकाश 23 मार्च (मंगलवार) को रहेगा, जबकि 22 मार्च (सोमवार) को होलिका दहन और 24 मार्च (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश के रूप में होली शामिल की गई है।
साल के सबसे बड़े पर्व दीवाली का मुख्य सार्वजनिक अवकाश 29 अक्टूबर (शुक्रवार) को घोषित किया गया है, जिसके अगले दिन 30 अक्टूबर (शनिवार) को गोवर्द्धन पूजा और 31 अक्टूबर (रविवार) को भैयादूज व चित्रगुप्त जयंती का अवकाश रहेगा, वहीं 28 अक्टूबर (गुरुवार) को नरक चतुर्दशी का निर्बन्धित अवकाश तय किया गया है।
रविवार को पड़ रहे हैं तीन अवकाश
वर्ष 2027 में कई महत्वपूर्ण पर्व और जयंतियां रविवार के दिन पड़ने के कारण छुट्टियों का अतिरिक्त लाभ नहीं मिल सकेगा। जिनमें 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 31 अक्टूबर (भैयादूज एवं सरदार पटेल जयंती) और 14 नवम्बर (गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


