शिक्षकों का 3 दिवसीय धरना शुरू, पुरानी पेंशन बहाली और रिटायरमेंट आयु 65 वर्ष करने समेत 30 मांगें उठाईं
लखनऊ, प्रस। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को लखनऊ के इको गार्डन में तीन दिवसीय क्रमिक धरना शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश विवि, महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर आयोजित इस धरने में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों के 400 से अधिक शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करना और शिक्षकों से जुड़ी 30 सूत्रीय मांगों को पूरा करना शामिल है।
यह धरना 19 नवंबर तक जारी रहेगा। फुपुक्टा ने मांगों में यूजीसी की सिफारिशों के अनुरूप शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर विशेष जोर दिया है। सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सकीय अवकाश देने की मांग की।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


