मतदाता सूची में गड़बड़ी में दोनों पीसीएस निलंबित
लखनऊ। राज्य सरकार ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पीलीभीत मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मामले में दोनों पीसीएस अधिकारी हेमंत कुमार चौधरी और मयंक गोस्वामी को निलंबित कर दिया है। नियुक्ति विभाग ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दे दी है।
पीलीभीत की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मामले में चुनाव आयोग ने दो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया था।
नियुक्त विभाग ने इसके आधार पर दोनों पीसीएस अधिकारियों को निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है। इन दोनों अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी मुरादाबाद के मंडलायुक्त को दी गई है।
इन दोनों अधिकारियों को आरोप लगने के बाद हटाकर दूसरे पदों पर तैनाती दे दी गई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी खबरें वायरल होने के बाद प्रतीक्षारत कर दिया गया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



