UP Holiday Calendar 2027: नए साल में तीन छुट्टियां बढ़ीं, 26 सार्वजनिक अवकाश घोषित; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया कैलेंडर


UP Holiday Calendar 2027: नए साल में तीन छुट्टियां बढ़ीं, 26 सार्वजनिक अवकाश घोषित; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया कैलेंडर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सरकारी कर्मचारियों के सार्वजनिक और निर्बंधित अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। नए साल में कुल 26 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इस बार मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती समेत तीन छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती (15 अक्टूबर) को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, यह निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत लागू नहीं होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों के लिए 27 निर्बंधित अवकाश भी घोषित किए गए हैं। कर्मचारी नियमानुसार इनमें से अपनी सुविधानुसार अवकाश ले सकेंगे।

मकर संक्रांति से होली तक मिलेंगी छुट्टियां

वर्ष का पहला सार्वजनिक अवकाश 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर होगा। इसके बाद होलिका दहन 22 मार्च और होली 23 मार्च को मनाई जाएगी।

इस बार होली पर कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी, क्योंकि 21 मार्च को रविवार है। इसी तरह दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज/चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर 29 से 31 अक्टूबर तक लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा।

चार सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ेंगे

वर्ष 2027 में 15 अगस्त समेत चार सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं। इनमें 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और ईद-ए-मिलाद/बारावफात भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अवकाश भी रविवार को पड़ेंगे। इस कारण कर्मचारियों को चार छुट्टियों का अतिरिक्त लाभ नहीं मिल सकेगा।

वहीं, संत रविदास जयंती और महाशिवरात्रि समेत छह सार्वजनिक अवकाश शनिवार को पड़ रहे हैं। इससे पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों के कर्मचारियों को इन छुट्टियों का लाभ नहीं मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें – शिक्षामित्रों के नियमितीकरण पर 20 को सुनवाई

ये भी पढ़ें – 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण विवाद: 78वें दिन अभ्यर्थियों ने मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन, संशोधित परिणाम जारी करने की मांग

27 निर्बंधित अवकाशों की सूची भी जारी

सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए 27 निर्बंधित अवकाश भी घोषित किए हैं। इनमें नववर्ष, शब-ए-बरात, वसंत पंचमी, जमात-उल-विदा, ईस्टर, परशुराम जयंती, महाराणा प्रताप जयंती और छठ पूजा समेत विभिन्न त्योहार शामिल हैं। कर्मचारी नियमानुसार इनमें से निर्बंधित अवकाश का लाभ ले सकेंगे।

प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगाराव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 15 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस का अवकाश कार्यकारी आदेशों के अधीन रहेगा।

इसके अलावा एक अप्रैल को बैंकों और कोषागारों में वार्षिक लेखाबंदी के कारण अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी अपने-अपने जिले में अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे। इससे अधिक छुट्टियों के लिए शासन की अनुमति आवश्यक होगी। हालांकि, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले विभागों में स्थानीय और कार्यकारी आदेशों के तहत घोषित अवकाश लागू नहीं होंगे।

UP Holiday Calendar 2027: नए साल में तीन छुट्टियां बढ़ीं, 26 सार्वजनिक अवकाश घोषित; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया कैलेंडर

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Viral Subscription – WordPress plugin for creating a viral opt-in form Viralomatic – Viral News Post Generator Plugin for WordPress ViralVideo – Responsive Magazine WordPress Theme Virtual Assistant for WordPress – build your own Google Now, Siri or Cortana. Virtual – Cryptocurency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Virtual Phone Number Selling System WordPress Plugin Virtual Tour Creator for WordPress Showcase Addon Virtus – Modern Blog & Magazine WordPress Theme Virtuware – Saas & Digital Company Elementor Kit VisaPlan – Immigration & Visa Consulting Elementor Template Kit.