स्व-गणना (Self Enumeration) के संबंध में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश


 *### जनगणना–2027 | स्व-गणना (Self Enumeration) के संबंध में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश###*

*जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा अपने-अपने प्रगणना ब्लॉक में आमजन को स्व-गणना कराने में सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। इस संबंध में निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।*

*1. अत्यंत महत्वपूर्ण : परिवार के सभी सदस्यों का विवरण पूर्ण किए बिना स्व-गणना सबमिट कर आईडी जनरेट न करें।**

*प्रगणक एवं पर्यवेक्षक किसी परिवार की स्व-गणना कराने में सहयोग करते समय यह सुनिश्चित करें कि परिवार के सभी सदस्यों का विवरण पूर्ण रूप से दर्ज किया जाए।*

*उदाहरणार्थ, यदि किसी परिवार में कुल 12 सदस्य हैं, तो ऐसा बिल्कुल न करें कि केवल 2 या 3 सदस्यों का विवरण भरकर स्व-गणना सबमिट कर दी जाए तथा आईडी जनरेट कर ली जाए। जब तक परिवार के सभी 12 सदस्यों का विवरण निर्धारित प्रश्नों के अनुसार पूर्ण रूप से दर्ज न हो जाए, तब तक स्व-गणना को अंतिम रूप से सबमिट न करें।*

    *यदि किसी कारणवश प्रक्रिया बीच में रोकनी पड़े अथवा बाद में जारी रखनी हो, तो Save and Proceed’* विकल्प का प्रयोग करें। इससे अब तक *भरी गई जानकारी सुरक्षित रहेगी तथा डेटा लॉस नहीं होगा।अतः अधूरी जानकारी के आधार पर स्व-गणना आईडी जनरेट करने की जल्दबाजी बिल्कुल न करें।*

*2. परिवार की परिभाषा को भली-भाँति समझें।**

जनगणना के उद्देश्य से परिवार से आशय ऐसे व्यक्तियों के समूह से है, जो सामान्यतः एक साथ रहते हैं तथा एक ही रसोई से भोजन प्राप्त करते हैं। परिवार में एक व्यक्ति अथवा एक से अधिक व्यक्ति हो सकते हैं। केवल एक ही मकान में रहने के आधार पर, अलग-अलग रसोई से भोजन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से एक परिवार नहीं माना जाएगा।

*3. स्व-गणना केवल सामान्य परिवारों के लिए है।**

*स्व-गणना की सुविधा केवल सामान्य परिवारों (Normal Households) के लिए उपलब्ध है। संस्थागत परिवारों (Institutional Households) के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।*

*4. एक परिवार के लिए केवल एक स्व-गणना आईडी जनरेट करें।*

*परिवार का मुखिया अथवा परिवार का कोई एक सदस्य निर्धारित 40 प्रश्नों के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करेगा। प्रत्येक सदस्य का विवरण अलग-अलग भरा जाएगा, लेकिन पूरे परिवार के लिए केवल एक ही स्व-गणना आईडी जनरेट होगी। परिवार के प्रत्येक सदस्य द्वारा अलग-अलग स्व-गणना कर कर अलग-अलग आईडी जनरेट  नहीं करना है।*

*5. आगामी फील्ड गणना पर पड़ने वाले प्रभाव को गंभीरता से समझें।*

*दिनांक 1 दिसंबर 2026* से जब प्रगणक घर-घर जाकर फील्ड में परिवारों का  गणना कार्य प्रारंभ करेंगे, तब *स्व-गणना के दौरान की गई ऐसी त्रुटियां बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकती हैं।*

*उदाहरणार्थ, यदि किसी परिवार में 5 सदस्य हैं और उन सभी सदस्यों द्वारा अलग-अलग स्व-गणना कर 5 अलग-अलग आईडी जनरेट कर ली जाती हैं, तो फील्ड में सत्यापन के दौरान अनावश्यक विसंगति उत्पन्न होगी। ऐसी स्थिति में पहले से की गई स्व-गणना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा और प्रगणक को संबंधित परिवार का विवरण पुनः नए सिरे से दर्ज करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।*

*इससे न केवल प्रगणकों का बहुमूल्य समय एवं श्रम व्यर्थ होगा, बल्कि जनगणना कार्य की प्रगति भी प्रभावित होगी तथा कार्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।*

*अतः सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक इस विषय को अत्यंत गंभीरता से लें और अपने प्रगणना ब्लॉक में स्व-गणना कराने में सहयोग करते समय यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक सामान्य परिवार के सभी सदस्यों का पूरा विवरण एक ही स्व-गणना आईडी के अंतर्गत दर्ज हो तथा पूर्ण विवरण दर्ज होने के बाद ही उसे अंतिम रूप से सबमिट किया जाए।*

जनगणना–2027 | स्व-गणना (Self Enumeration) के संबंध में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium FacetWP – Time Since FacetWP – User Post Type Facit React | React Admin Template (Create React App, Vite or NextJs) [React TS] Facmaster – Factory & Industrial WordPress Theme Factory HUB – Industry and Construction WordPress Theme Factory – Industrial Business WordPress Theme Factory, Industry, Construction Building WordPress Theme – Unibuild Factrie – Manufacturing & Industrial Factory WordPress Theme Facultic – Online Education Courses WordPress Theme Falar – College University Elementor WordPress Theme