UP Assistant Professor Exam 2025: छह शहरों में आज से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, 1.27 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल


UP Assistant Professor Exam 2025: छह शहरों में आज से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, 1.27 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक (एडेड) कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा का आयोजन प्रदेश के छह शहरों में किया जाएगा। परीक्षा में कुल 1.27 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से परीक्षा के लिए प्रयागराज, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी।

प्रयागराज में 27,138 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

प्रयागराज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 17 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और एक राजकीय विद्यालय शामिल है।

पहले दिन की पहली पाली में 6,518 और दूसरी पाली में 6,713 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में 7,243 और दूसरी पाली में 6,664 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 350 सहायक अध्यापक और प्रवक्ता कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 100 सहायक अध्यापक और प्रवक्ता आरक्षित कक्ष निरीक्षक के तौर पर रहेंगे। 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी ड्यूटी पर तैनात होंगे।

नकल रोकने के लिए STF और एलआईयू सक्रिय

परीक्षा में किसी भी तरह की सेंधमारी रोकने के लिए एसटीएफ और एलआईयू की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

1,936 पदों के लिए 1.27 लाख से अधिक अभ्यर्थी

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कुल 1,936 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके लिए कुल 1,27,571 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष तैयारियां की हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से बताया गया है कि परीक्षा को लेकर आयोग की ओर से विशेष फोकस किया जा रहा है।

प्रयागराज स्थित मुख्यालय में स्थापित अत्याधुनिक एआई कमांड कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी।

UP Assistant Professor Exam 2025: छह शहरों में आज से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, 1.27 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Easy Digital Downloads Frontend Submissions Easy Digital Downloads Gateway Fees Easy Digital Downloads GetResponse Easy Digital Downloads Git Download Updater Easy Digital Downloads Gravity Forms Checkout Easy Digital Downloads Invoices Addon Easy Digital Downloads License Free Download Easy Digital Downloads MailChimp Easy Digital Downloads MailPoet Easy Digital Downloads Manual Purchases