मुतवल्ली बनने के लिए स्नातक डिग्री हिन्दी-उर्दू-अंग्रेजी का ज्ञान अनिवार्य


मुतवल्ली बनने के लिए स्नातक डिग्री हिन्दी-उर्दू-अंग्रेजी का ज्ञान अनिवार्य

लखनऊ, । मुतवल्ली बनने के लिए अब स्नातक की डिग्री जरूरी होगी। उन्हें हिन्दी-उर्दू और अंग्रेजी की भी जानकारी होनी चाहिए। बुधवार को योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास नियमावली नियमावली-2026 को मंजूरी दे दी है।

नई व्यवस्था के मुताबिक मुतवल्लियों की नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया बदल जाएगी। पहले इनकी शैक्षिक योग्यता के बारे में कोई व्यवस्था नहीं थी। मुतवल्ली नियुक्त होने के लिए न्यूनतम आयु 21 साल निर्धारित की गई है। मुतवल्ली नियुक्त करने के लिए मिले आवेदन की जांच कलेक्टर या उसके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी को करनी होगी।इसके अलावा वक्फ बोर्डों के सीईओ भी अब संयुक्त सचिव के बजाय विशेष सचिव स्तर के अधिकारी होंगे। पुरानी नियमावली के तहत वक्फ बोर्ड सदस्य चुनाव की प्रक्रिया से चुनकर आते थे। अब चुनाव की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है। अब मुतवल्लियों की नियुक्ति राज्य सरकार करेगी।

दो वर्ष या ज्यादा अवधि की जेल तो नहीं बन सकेंगे मुतवल्ली

मुतवल्ली बनने के लिए दो नियमावली में और भी प्रावधान किए गए हैं। अगर कोई व्यक्ति दो या इससे ज्यादा अवधि के लिए सजा पाया हो तो उसे मुतवल्ली नहीं बनाया जा सकेगा। इसके अलावा वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे का दोषी अथवा भ्रष्टाचार या गड़बड़ी के कारण पहले मुतवल्ली पद या अन्य जिम्मेदारी से हटाया गया व्यक्ति नियुक्त नहीं हो सकेगा। कोई भी व्यक्ति 100 रुपये प्रति घंटे का शुल्क देकर वक्फ बोर्ड की बैठकों के फैसले और अन्य दस्तावेज देख सकेगा।

मुतवल्ली बनने के लिए स्नातक डिग्री हिन्दी-उर्दू-अंग्रेजी का ज्ञान अनिवार्य

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium SearchWP Metrics SearchWP Nimble Builder Integration SearchWP Polylang Integration SearchWP PrivateContent Integration SearchWP Redirects SearchWP Related Content SearchWP Shortcodes SearchWP Swedish Keyword Stemmer SearchWP Term Archive Priority SearchWP Term Highlight