तैयारी : अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन करेगा लोक सेवा आयोग
● अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए नहीं लगाने होंगे आयोग के चक्कर
● फिलहाल ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से ले रहे अभिलेख
प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले लाखों बेरोजगारों को बड़ी राहत देने जा रहा है। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन होगा। फिलहाल हाइब्रिड (ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों) माध्यम से आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं। हालांकि छह महीने बाद केवल ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और अभिलेखों का सत्यापन डिजिलॉकर से ऑनलाइन ही किया जाएगा।
21 नवंबर को कार्यकाल पूरा कर रहे अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने अनौपचारिक मुलाकात में बताया कि इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जिन अभ्यर्थियों के ऑफलाइन आवेदन समयसीमा बीतने के बाद आयोग को मिलते हैं वह भर्ती प्रक्रिया से बाहर नहीं होंगे। वर्तमान में पंजीकृत डाक देरी से पहुंचने के कारण तमाम अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं और बाद में इसे लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं भी होती हैं।
यही नहीं अभ्यर्थियों को सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके आयोग में सत्यापन करवाने नहीं आना होगा। इससे पहले ओटीआर की व्यवस्था लागू होने से लाखों अभ्यर्थियों को फायदा हुआ है। एक बार पंजीकरण कराने के बाद नई भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को साइबर कैफे के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अब लैपटॉप, मोबाइल वगैरह से अभ्यर्थी स्वयं आवेदन कर लेते हैं।
विषय विशेषज्ञों पर कार्रवाई के बाद प्रश्नपत्र में सुधार
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों की त्रुटियों के कारण सैकड़ों मुकदमे होते थे। इसे गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पिछले पांच सालों में 800 से अधिक विषय विशेषज्ञों को डिबार कर दिया। इस सख्ती की नतीजा यह है कि पीसीएस 2025 जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में कोई प्रश्न गलत नहीं हुआ।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



