शिक्षक भर्ती परीक्षा निरस्त होने का फर्जी पत्र वायरल, आयोग सख्त


 शिक्षक भर्ती परीक्षा निरस्त होने का फर्जी पत्र वायरल, आयोग सख्त

प्रयागराज, शहरी क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 11508 और अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) के 897 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन और चार दिसम्बर को ही होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर इस परीक्षा के निरस्त (कैंसिल) होने संबंधी प्रसारित की जा रही कथित ‘महत्वपूर्ण सूचना’ का खंडन करते हुए इसे पूर्णतः फर्जी, असत्य एवं भ्रामक करार दिया है।

उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोग के संज्ञान में यह गंभीर प्रकरण आया है कि कुछ असामाजिक व्यक्ति अथवा संस्था सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोग के आधिकारिक लेटरहेड, प्रतीक चिह्न (लोगो) एवं नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह के जाली व फर्जी हस्ताक्षर बनाकर परीक्षा निरस्त होने संबंधी झूठी सूचना प्रसारित की गई है।

इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने संबंधित दोषी व्यक्ति व संस्था के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई के लिए थाना कर्नलगंज में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराए जाने की कार्यवाही की जा रही है। डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया अथवा किसी भी अन्य अनाधिकृत स्रोत से प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं पर कतई विश्वास न करें और न ही ऐसी अपुष्ट खबरों को आगे अग्रेषित (फॉरवर्ड) करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग से संबंधित समस्त सूचनाएं, विज्ञप्तियां, परीक्षा कार्यक्रम, संशोधन एवं अन्य आधिकारिक जानकारियां केवल आधिकारिक वेबसाइट तथा अधिकृत ‘एक्स’ अकाउंट पर ही प्रदर्शित की जाती हैं। इन्हीं आधिकारिक माध्यमों पर उपलब्ध सूचनाओं को ही प्रामाणिक मानें।

शिक्षक भर्ती परीक्षा निरस्त होने का फर्जी पत्र वायरल, आयोग सख्त

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium VideoMag – Magazine Video blog Theme VideoPro – Video WordPress Theme Videor – Video Clipping Mask for Elementor Vidi – Video WordPress Plugin Vigil – CCTV Security WordPress Theme Vihara – Ashram & Oriental Buddhist Temple Elementor Template Kit Vihara | Ashram Oriental Buddhist Temple WordPress Theme + RTL Viho – HTML, React Js, Angular , Nuxt Js, Next Js, Vue Js, Django , .NET Core & Laravel Dashboard Vikinger - BuddyPress and GamiPress Social Community Vilan Corporate, Shop & Forum WordPress Theme