शिक्षा निदेशालय: हेड टीचर पदोन्नति के लिए टेट पास होना अनिवार्य, स्कूलों को 30 से पहले होंगे वार्षिक समारोह


 शिक्षा निदेशालय: हेड टीचर पदोन्नति के लिए टेट पास होना अनिवार्य, स्कूलों को 30 से पहले होंगे वार्षिक समारोह

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में हेड टीचर के पद पर प्रमोशन और प्लेसमेंट के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) पास करना अनिवार्य होगा। टेट उत्तीर्ण नहीं करने वाले शिक्षकों के मामलों पर पदोन्नति के लिए विचार नहीं किया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित शैक्षणिक व पात्रता शर्तें पूरी करने वाले शिक्षकों के मामलों पर ही विचार होगा। यह आदेश हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा 4 नवंबर 2026 को पारित अंतरिम आदेश और सर्वोच्च न्यायालय के अंजुमन इशात-ए-तालीम ट्रस्ट बनाम महाराष्ट्र राज्य मामले के फैसले के आलोक में जारी किया गया है। अतिरिक्त स्कूल शिक्षा निदेशक ने सभी उपनिदेशकों को नियमों के अनुरूप तत्काल कार्रवाई कर निदेशालय को अनुपालना रिपोर्ट भेजने को कहा है।

स्कूलों को 30 से पहले करवाने होंगे वार्षिक समारोह

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह आयोजित करने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने समय सीमा निर्धारित कर दी है। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को 30 नवंबर तक वार्षिक समारोह आयोजित करने होंगे। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि समारोहों के आयोजन से विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसको ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों को निर्धारित अवधि में ही कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों को अपने अधीन आने वाले स्कूलों के प्रमुखों से आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। संबंधित संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। 

शिक्षा निदेशालय: हेड टीचर पदोन्नति के लिए टेट पास होना अनिवार्य, स्कूलों को 30 से पहले होंगे वार्षिक समारोह

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Easy Digital Downloads Wallet Addon Easy Digital Downloads Widgets Pack Addon Easy Digital Downloads Wish Lists Easy Digital Downloads Xero Easy Digital Downloads Zapier Addon Easy Select and Share Pro Easy Social Share Buttons for WordPress Easy Table of Contents for AMP Easy Tables – Table Manager for WPBakery Page Builder Easy Video Player WordPress & WooCommerce Plugin