Teacher’s Day पर शिक्षक और छात्र के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल, मैसेज पढ़कर आप हो जाएंगे लोटपोट
सोशल मीडिया पर एक चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। टीचर्स डे पर पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
आज 5 सितंबर है और आज के दिन हर साल हमारे देश में टीचर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। जिन लोगों को नहीं पता कि हमारे देश में 5 सितंबर को ही शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है उन्हें बता दें कि 5 सितंबर को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है। स्कूल से लेकर कॉलेजों तक छात्र-छात्राएं बड़े ही धुमधाम से उनकी जयंती मनाते हैं। छात्र अपने टीचर्स के लिए स्पेशल प्रोग्राम करते हैं और इस दिन को अपने शिक्षकों के लिए विशेष बना देते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट वायरल हो रहा है जो टीचर्स डे से जुड़ा हुआ है।
वायरल पोस्ट में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर अभी जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें एक चैट का स्क्रीनशॉट है। एक छात्र और उसके टीचर के बीच हुई बातचीत काफी मजेदार है। छात्र अपने शिक्षक को टीचर्स डे की बधाई देता है। इसके बाद वह उनसे एक फोटो मांगता है। उसके गुरु इसका कारण पूछते हैं तो बच्चा बोलता है कि स्टेटस लगाना है। छात्र की यह बात सुनने के बाद टीचर लिखते हैं, ‘रहने दो बेटा, लोगों को पता चल गया कि तुम मेरे छात्र हो तो कोचिंग ही बंद हो जाएगी।’ इसके बाद स्टूडेंट भी OK लिखकर भेज देता है।
🤣🤣🤣 pic.twitter.com/wa23UpP921
— Marwadi (@AmeerHuBc) September 5, 2024
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






