चोरों ने शिक्षकों के लिए रजिस्टर में लिखे अश्लील शब्द ,जांच शुरू

primarymaster.in


 हरचंदपुर, । क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरावां को चोरों ने अपना निशाना बनाया। त्तीन महीने में चौथी बार चोरी की घटना हुई। चोरों ने विद्यालय के रजिस्टर में महिला स्टाफ के खिलाफ अश्लील शब्द लिखकर बेशर्मी की हद पार दी। स्कूल के प्रधानाध्यापक सोमवार को थाने पहुंचे। तब जाकर हरकत में आई पुलिस जांच पड़ताल शुरू की।

प्राइमरी स्कूल सरावां में तैनात प्रधानाध्यापक जय करन वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार, रंजीत सिंह चौधरी, नागेश सिंह, अजय चौधरी के साथ थाने आए। पुलिस को दी गई तहरीर में प्रधानाध्यापक ने आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे पहले बीती 17 मई को स्कूल में चोरी हुई। फिर 6 अगस्त और 20 अगस्त की रात चोरी हो चुकी है। अब बीते शुक्रवार रात चोर स्कूल से तीन पंखे, खेलकूद का सामान, स्पीकर, बच्चों की प्लेट, बाल्टी, मग, अभिलेख आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। पूर्व में हुई चोरियों का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया गया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं दर्ज की गयी हैं। तहरीर में महिला स्टाफ के खिलाफ लिखे गए अश्लील शब्दों का उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि प्रधानाध्यापक का कहना है कि चोरों ने सरकारी अभिलेखों में महिला स्टाफ के खिलाफ अश्लील शब्द लिखे हैं। थानाध्यक्ष बबिता पटेल ने बताया चोरी जांच पड़ताल की जा रही है। चोरों ने सरकारी अभिलेखों में महिला स्टाफ के खिलाफ अश्लील शब्द लिखे हैं।

चोरों ने शिक्षकों के लिए रजिस्टर में लिखे अश्लील शब्द ,जांच शुरू

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment