उरई, शिक्षा की हकीकत को परखने को पूर्ति निरीक्षक के साथ उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कालपी के नगरीय क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालयों में बच्चों से सवाल जवाब किए।
उपजिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार के साथ कन्या प्राथमिक विद्यालय रामगंज का निरीक्षण किया जहां 35 विद्यार्थी उपस्थित मिले। उपजिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से अंग्रेजी के विषय में प्रश्न पूछें, बच्चों के सही जवाब देने पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। उपजिलाधिकारी ने शिक्षकों से विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम बाथम को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता ठीक रखी जाए और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाई जाए।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






