69000 शिक्षक भर्ती मामले में सरकार बताए कि किसी अहित न होगा, स्पष्ट करे अपनी नीति
झांसी। शिक्षक भर्ती के सम्बन्ध मे माननीय हाईकोर्ट की डबल बेंच के फैसले के बाद 69000 शिक्षक भर्ती मे कार्यरत शिक्षको मे जो असमंजस और नई चयन सूची को लेकर जो विषम परिस्थिति बनी है उसी को लेकर आज संयुक्त लीगल टीम झांसी के अध्यक्ष अंकित शर्मा के नेतृत्व में सांसद झांसी ललितपुर पं अनुराग शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सदर विधायक झांसी पं रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा, पूर्व शिक्षा मंत्री पं रवींद्र शुक्ला, मऊरानीपुर विधायक डॉक्टर रश्मि आर्या को अपना ज्ञापन दिया और अपनी पीड़ा को बताया। लीगल टीम झांसी के अध्यक्ष अंकित शर्मा जी ने जनप्रतिनिधियों को बताया की हम कार्यरत शिक्षको की पीड़ा को कोई नहीं समझ रहा यदि कार्यरत शिक्षको मे से कोई शिक्षक बाहर होता
है तो उनके परिवार की क्या स्थिति होंगी। बहुत से शिक्षक लोन लिए है, दूसरी नौकरियो को छोड़ कर इस विभाग मे आए है और लगातार 4 साल से बेसिक शिक्षा विभाग मे अपनी सेवा देकर बच्चों को निपुण बना रहे है। अगर नयी सूची बनी तो प्रत्येक वर्ग के अभ्यार्थियों को कुछ न कुछ नुकसान होगा।
जनप्रतिनिधियों ने 69000 शिक्षक भर्ती के कार्यरत शिक्षको का
दर्द अपने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया हम कार्यरत शिक्षकों के भविष्य का विधिक संरक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव रखा ! हम शिक्षक 4 वर्षों से विभाग की हर योजना को सफल करने मे बहुत मेहनत कर रहे है और नन्हे बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने का कार्य कर रहे है। जनप्रतिनिधियों ने हमलोगो को विश्वास दिलाया की मुख्यमंत्री किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने
देंगे. अध्यापकों की मांग है कि मुख्यमंत्री जी और सरकार यह बोल रही है कि किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा तो सरकार स्पष्ट कार्य योजना बताएं कि किस तरीके से हम कार्यरत सामान्य वर्ग के शिक्षको का अन्याय नहीं होगा और किस तरह से आरक्षण वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ भी अन्याय नहीं होगा। क्योंकि सरकार अपनी कार्य योजना स्पष्ट नहीं कर रही है तो हम कार्यरत शिक्षक सुप्रीम कोर्ट जाने को मजबूर है। ज्ञापन देने वालो मे संयुक्त लीगल टीम के अंकित शर्मा , सुधांशु शर्मा, हरि विक्रम सिंह अनुपम दुबे, अजय सिंह परिहार, अंकित दीक्षित, सौरभ मिश्रा, अजय देवरलिया सुमित, प्रवीण गुप्ता, जयहिंद सिंह परिहार, मनीष राजोरिया, ऋऋतुराज, आशीष दीक्षित, हिमांशु गुप्ता आदि समस्त चयनित झांसी लीगल टीम के शिक्षक उपस्थित रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




