29 आईएएस अफसरों के तबादले इनमें 13 जिलों के डीएम भी शामिल

primarymaster.in


 29 आईएएस अफसरों के तबादले इनमें 13 जिलों के डीएम भी शामिल

लखनऊ। शासन ने शुक्रवार रात 29 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। नियुक्ति विभाग ने शनिवार सुबह सूची जारी की। इसमें 13 जिलों के डीएम की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।

जारी सूची के अनुसार, कुशीनगर के डीएम उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर का डीएम, प्रयागराज के डीएम नवनीत सिंह चहल को आजमगढ़ का डीएम, शामली के डीएम रविंद्र सिंह को फतेहपुर का डीएम, जौनपुर के डीएम रवींद्र कुमार मंदर को प्रयागराज का डीएम, विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग डॉ. दिनेश चंद्र को जौनपुर का डीएम, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार चौहान को शामली का डीएम और फिरोजाबाद के नगर आयुक्त ६ रश्याम मीना को हमीरपुर का ड एम बनाया गया है। बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स को अमरोहा का डीएम बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को आगरा का डीएम बनाया गया है।

हमीरपुर के डीएम राहुल पांडेय को हाथरस में इसी पद पर भेजा गया है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक अंजनी कुमार सिंह को मैनपुरी का डीएम बनाया गया है। शाहजहांपुर के डीएम उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, अमरोहा के डीएम राजेश कुमार त्यागी को विशेष सचिव पंचायतीराज, हाथरस के डीएम आशीष कुमार को विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग एवं अपर महानिरीक्षक निबंधन और मेरठ के नगर आयुक्त अमित पाल को उपाध्यक्ष प्रयागराज विप्रा. के पद पर तैनाती दी गई है।

विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म डॉ. मन्नान अख्तर को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं प्रबंध निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रोमोट फार्मा बनाया गया है। फतेहपुर की डीएम सी इंदुमती को विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, विशेष सचिव नगर विकास विभाग धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का डीएम, आजमगढ़ के डीएम विशाल भारद्वाज को कुशीनगर का डीएम बनाया गया है।

29 आईएएस अफसरों के तबादले इनमें 13 जिलों के डीएम भी शामिल

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment